फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'तेरी अम्मी को मार डाला... रोना नहीं', खून से सना बांका और हाथ में चाकू लिए घर के बाहर बैठा था कातिल ससुर

Sun, 02 Feb 2025 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2025 02:17 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के खंजननगर गांव में शुक्रवार को चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused father-in-law sent to jail who murder his daughter-in-law BY Lakhimpur Kheri Police
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के खंजननगर गांव में शुक्रवार को चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में बहू की हत्या करने के आरोपी ससुर को शनिवार को जेल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। शव का अंतिम संस्कार कराया गया। 


मितौली थाना इलाके के खंजननगर गांव में शुक्रवार को चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में शरीफ गाजी उर्फ नेता ने अपनी बहू अवरुन्ना उर्फ सिम्मी की चाकू से वार का हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व मृतका के पति व मायके पक्ष की गैर मौजूदगी में ही शव को बिना पंचनामे के ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 
Accused father-in-law sent to jail who murder his daughter-in-law BY Lakhimpur Kheri Police
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में मृतका के बाबा रऊफ ने मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार शाम को करीब पांच बजे शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही मृतका के घर पर काफी लोग जमा हो गए। ऐसे संवेदनशील मामलों में भी पुलिस नहीं दिखी। एसएचओ राजू राव ने बताया कि वह न्यायालय के काम से बाहर हैं। चौकी प्रभारी कस्ता को लगाया गया था।

 
Accused father-in-law sent to jail who murder his daughter-in-law BY Lakhimpur Kheri Police
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
घर से हत्यारे को पुलिस ने लिया हिरासत में, प्रेस नोट में गिरफ्तारी की जगह बदली 
खंजननगर गांव में बहू की निर्मम हत्या करने वाले ससुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। लेकिन पुलिस की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के दिन ही पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई थी। जबकि पुलिस ने प्रेस नोट में गिरफ्तारी का स्थान मौसमपुर रोड पर हनुमान मंदिर बताया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने खुद को आलाकत्ल समेत आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Accused father-in-law sent to jail who murder his daughter-in-law BY Lakhimpur Kheri Police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दुकान पर सामान लेने भेजा, फिर कर दी हत्या
मृतक महिला के 10 साल के बेटे शमन ने बताया कि सुबह बाबा ने उसे चाय का नाश्ता लेने के लिए गांव की ही दुकान पर भेज दिया। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाबा खून से सना बांका और चाकू हाथ में लिए घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। 

 
विज्ञापन
Accused father-in-law sent to jail who murder his daughter-in-law BY Lakhimpur Kheri Police
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
शमन ने बताया कि बाबा बोले हमने तुम्हारी अम्मी को मार डाला है, रोना नहीं। हम लोगों को मौके से भगा दिया। वहीं मृतका की चार साल की मासूम बेटी अरबिस ने तोतली आवाज में बताया कि अम्मी को बाबा मारिन...। यह कह कर वह रोने लगी और पास खड़े अपने दस वर्षीय भाई से लिपट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed