फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बरेली मंडल में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का दिया संदेश; तस्वीरें

Sat, 21 Jun 2025 10:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 10:46 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली कॉलेज मैदान में कार्यक्रम। यहां प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बदायूं में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सैकड़ों लोग जुटे और योग कर 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का संदेश दिया। पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 

विज्ञापन
11th International Yoga Day celebrated in Bareilly division with message of One Earth, One Health
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' पर मनाया गया। बरेली में इस बार बरेली कॉलेज मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री और बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सुबह करीब छह बजे दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री के साथ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, विधायक व अफसरों समेत शहर के सैकड़ों लोगों ने योग किया। निरोगी रहने के एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। योग स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा व्यवस्था की गई। मैदान में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

11th International Yoga Day celebrated in Bareilly division with message of One Earth, One Health
बरेली कॉलेज मैदान में हुआ योग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग हमारे जीवन में बेहद जरूरी है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। सांसद छत्रपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का स्थान बहुत ऊंचा है। यह महज व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। 
11th International Yoga Day celebrated in Bareilly division with message of One Earth, One Health
मीरगंज में योग करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग दिवस मनाया गया। शाही कस्बा में खिलौना बाबा मंदिर परिसर में लोगों ने योगाभ्यास किया। मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मैदान में कार्यक्रम हुआ। आंवला, फरीदपुर, बहेड़ी, शीशगढ़ व भोजीपुरा में कार्यक्रम हुए। सभी जगह सुबह पांच बजे से ही लोग जुटने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11th International Yoga Day celebrated in Bareilly division with message of One Earth, One Health
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में योग करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम 
पीलीभीत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के गांधी स्टेडियम में योग कार्यक्रम हुआ। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ आरके श्रीवास, एडीएम ऋतु पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल आदि ने योग किया। स्टेडियम में करीब दो हजार लोगों ने योग किया। इसके अलावा शहर के चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती इंटर कालेज, स्कूल कॉलेजों, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर योग के कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन
11th International Yoga Day celebrated in Bareilly division with message of One Earth, One Health
International Yoga Day - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन 
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद योगासन कराए गए। प्रोटोकॉल योग के तहत अभ्यास और आसान बताए गए। लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed