फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्तार अंसारी की हालत खराब: बाहुबली को सता रहे मच्छर, नजरें कमजोर, संक्रमित डॉक्टर ने किया चेकअप

Wed, 14 Apr 2021 10:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 14 Apr 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari condition update, mukhtar ansari up police news, MLA Mukhtar Ansari in banda
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा की जेल लाए गए बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का हाल बेहाल हो गया है। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज मुख्तार को आंखें भी परेशान कर रही हैं। सोमवार को आंख की तकलीफ बढ़ने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ को बुलवाया।


 
Mukhtar Ansari condition update, mukhtar ansari up police news, MLA Mukhtar Ansari in banda
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
डा. एसएन मिश्रा ने मुख्तार की आंखों का चेकअप किया। मुख्तार ने नजदीक की दृष्टि भी कमजोर होने की शिकायत बताई। मुख्तार को लेंस का नंबर बढ़वाकर चश्मा लगाने की सलाह दी गई। जेल की बैरक में मुख्तार को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
 
Mukhtar Ansari condition update, mukhtar ansari up police news, MLA Mukhtar Ansari in banda
एंबुलेंस से उतरता मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
बैरक के प्लेटफार्म (चबूतरे) पर लगे बिस्तर में मच्छरदानी लगाई है। जेल में रविवार को एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यहां सैनिटाइजेशन कराया गया। सोमवार को फायर ब्रिगेड की मशीन ने जेल गेट और परिसर में सैनिटाइजेशन किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari condition update, mukhtar ansari up police news, MLA Mukhtar Ansari in banda
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
उधर, जेल में सीसी कैमरों की संख्या और बढ़ाई गई है। जेल के अंदर बैरक परिसरों में 13 नए कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को कैमरा लगाने का काम चलता रहा। जेल में अंदर से बाहर तक 32 कैमरे पहले से ही लगे हैं। बता दें कि मुख्तार ने पंजाब की मोहाली की अदालत में सोमवार को वर्चुअल हाजिरी दी। यहां आने के बाद यह दूसरी अदालत की पेशी थी।

 
विज्ञापन
Mukhtar Ansari condition update, mukhtar ansari up police news, MLA Mukhtar Ansari in banda
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
संक्रमित डाॅक्टर ने मुख्तार का किया चेकअप
बांदा जिला अस्पताल के जो डॉक्टर सोमवार को संक्रमित पाए गए हैं, वह रविवार व सोमवार को बांदा जेल में बंद मुख्तार का चेकअप और इलाज करने गए थे। जांच के लिए उनका नमूना 11 अप्रैल को लिया गया था। ऐसे में मुख्तार समेत जेल में उनके संपर्क में आए अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed