Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में पांच की मौत: 'हमार बुढ़ापे का सहारा चला गवा', खबर सुन चीख उठे परिजन; बलरामपुर हादसे की इनसाइड स्टोरी

Thu, 19 Nov 2026 06:24 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

बलरामपुर में अक्सीबड़हरा के पास घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में सलीम व फारूक एक गांव के दोस्त थे, जबकि रहमत, गुफरान व तौफीक शादी समारोह से लौट रहे रिश्तेदार थे और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Five youths died in horrific collision between two bikes due to fog in Balrampur
हादसे के बाद चीखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी के बलरामपुर में बुधवार रात करीब 11 बजे तक बड़हरा खुर्द, गौरियनडीह, बरदही, चंद्रापुर चिताई और छपरतलवा के घरों में सब कुछ सामान्य था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में पांच परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। अक्सीबड़हरा के पास हुए हादसे में पांच युवकों की मौत ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया।



बड़हरा खुर्द मजरा गौरियनडीह निवासी सलीम पांच बहनों के इकलौते भाई थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसी गांव का फारूक भी परिवार में सबसे बड़े थे। चंद्रापुर चिताई निवासी रहमत मुंबई में मजदूरी करते थे। उसके पीछे पत्नी सबीना बानो, बेटी पापा और बेटा हसनैन हैं। 

वहीं बरदही निवासी गुफरान ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। छपरतलवा निवासी तौफीक भी अपने पीछे मां-पिता, भाई और दो बहनों को छोड़ गए हैं। किसी घर में मां बेटे को याद कर बेसुध हो रही है तो कहीं बच्चों को यह समझाना मुश्किल है कि अब उनके पिता कभी लौटकर नहीं आएंगे। हादसे ने पांच परिवारों की जिंदगी बदल दी।

Trending Videos
Five youths died in horrific collision between two bikes due to fog in Balrampur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पांच बहनों के साथ ही मां के बुढ़ापे का सहारा थे सलीम 

पांच बहनों के बीच सलीम इकलौते भाई थे। पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। मुंबई में मजदूरी करके वे मां और बहनों का पेट पालता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर लौटे थे। परिवार को क्या पता था कि कुछ दिन पहले घर आया बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा।

बड़हरा खुर्द मजरा गौरियनडीह निवासी सलीम की मौत की खबर मिलते ही मां जैतून बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कहकर बेसुध हो जा रही हैं कि हमार रोटी का सहारा छिन गवा भैया... अब के होई, हमार बुढ़ापे का सहारा चला गवा। 

सलीम की पांच बहनें हैं। इनमें सायमा और मायरा की शादी हो चुकी है। मृतक की बहन सायमा पति की मौत के बाद मायके में ही रहती हैं। आफरीन, शाहीन और रुखसार अविवाहित हैं। पिता की मौत के बाद सलीम ही परिवार की लाठी थे। उनकी कमाई से घर का खर्च चलता था। अब उनकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। 

इसी गांव के मोहम्मद फारूक की मौत ने भी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पहली बार कमाने के लिए मुंबई गए थे और छह दिन पहले ही घर आए थे। पिता हैदर अली बैंड-बाजा बजाने का काम करते हैं। परिवार में मां हशमतुनिशा, बहन नगमा और नाजमा तथा भाई सय्यूम, कय्यूम और जय्यूम हैं। परिवार को उम्मीद थी कि फारूक कमाकर घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाएगा, लेकिन हादसे ने उसकी जिंदगी ही छीन ली।
 
Five youths died in horrific collision between two bikes due to fog in Balrampur
गमगीन परिजन व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन रिश्तेदारों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

घर में शादी की खुशियां थीं। रिश्तेदार जुटे थे और तीनों युवक भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। 16 नवंबर को उतरौला के बरदही बाजार से करीब पांच सौ मीटर दूर तेंदुई गांव में शराफत की शादी हुई थी। बुधवार की रात तीनों रिश्तेदार एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अक्सीबड़हरा के पास हुए हादसे ने तीनों की जिंदगी छीन ली।

हादसे में जान गंवाने वाले रहमत, गुफरान और तौफीक आपस में रिश्तेदार थे। चंद्रापुर चिताई निवासी रहमत शराफत के बहनोई थे। बरदही बाजार निवासी गुफरान उनके ममेरे भाई और छपरतलवा निवासी तौफीक मौसी के बेटे थे। तीनों शादी में शामिल होने के बाद बरदही बाजार से चंद्रापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। रहमत मुंबई में मजदूरी करते थे। उसके परिवार में पत्नी सबीना बानो, बेटी पापा और बेटा हसनैन हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 

गुफरान ऑटो चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे। वह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उसके परिवार में मां-पिता, भाई अल्ताफ और बहनें महनाज व नगमा हैं। वहीं तौफीक अपने पीछे मां-पिता, बहन शहनाज व जैनब और भाई जीशान को छोड़ गए है। शादी में एक साथ शामिल हुए तीनों रिश्तेदारों की मौत से दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की रौनक थी, वहां अब तीन मौतों का गम पसरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five youths died in horrific collision between two bikes due to fog in Balrampur
म-तक के घर पर महिलाओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये है पूरा मामला 

बुधवार को रात में घना कोहरा छाया था। सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। ऐसे में सामने से आ रही मोटरसाइकिलों के चालक एक-दूसरे को समय रहते देख नहीं सके। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच युवकों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस की शुरुआती जांच में घना कोहरा दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

हादसा बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर अक्सीबड़हरा गांव के पास बुधवार रात करीब 11 बजे उतरौला क्षेत्र में हुआ। एक मोटरसाइकिल पर बड़हरा खुर्द मजरा गौरियनडीह के चार युवक सवार थे। इनमें सलीम (20) और मोहम्मद फारूक (20) की मौत हो गई, जबकि मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारो एक ही गांव के रहने वाले थे और दोस्त हैं। 

हादसे में सलीम और मोहम्मद फारूक की मौत हो गई, वहीं मुजम्मिल खान की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही नाहिद अली का उतरौला सीएचसी में इलाज हो रहा है। दूसरी मोटरसाइकिल पर तीन रिश्तेदार रहमत (30), गुफरान (18) और तौफीक (19) सवार थे। तीनों की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक 16 नवंबर को तेंदुई गांव में हुई शराफत की शादी में शामिल होने आए थे। 
 
विज्ञापन
Five youths died in horrific collision between two bikes due to fog in Balrampur
गमगीन परिजन व बैठीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घना कोहरा होने के कारण सड़क पर दृश्यता कम थी

बुधवार रात बरदही बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रहमत शराफत का बहनोई, गुफरान ममेरा भाई और तौफीक मौसी का बेटा था। इसी दौरान अक्सीबड़हरा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात में घना कोहरा होने के कारण सड़क पर दृश्यता कम थी। 

इसी बीच कुछ पैदल राहगीरों के भी सड़क पर होने और उन्हें बचाने के प्रयास में बाइकें अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकराने की आशंका है। हालांकि, दुर्घटना के समय दोनों मोटरसाइकिलों की गति और टक्कर की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर उतरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मौके से टीवीएस स्पोर्ट और टीवीएस राइडर की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलें, दो टूटे हेलमेट और एक मृत बकरी मिली। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए उतरौला सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed