फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा, पांच करोड़ की कोठी ढहाने में 4.67 लाख हुए खर्च

Thu, 10 Jul 2025 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

धर्मांतरण का अड्डा बनी आरोपी छांगुर की अवैध कोठी गुरुवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दी गई। पांच करोड़ से बनाई गई इस कोठी को ढहाने में 4.67 लाख रुपये खर्च हुए। 

विज्ञापन
completely demolished mansion worth 5 crore of Changur which become hub of religious conversion in Balrampur
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण का अड्डा बनी छांगुर की पांच करोड़ की कोठी पूरी तरह धराशायी कर दी गई। धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोपी छांगुर ने यह कोठी वर्ष 2022 में नीतू उर्फ नसरीन के नाम से बनवाई थी। दो दिन पहले मंगलवार को इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। 10 बुलडोजर तीन दिन में कोठी ढहा पाए। आखिर में मुख्य गेट को धराशाई कर दिया गया। यह गेट सुरक्षा को देखते हुए तैयार किया गया था। इस पर संगमरमर लगाया गया था। 



एटीएस द्वारा छांगुर की गिरफ्तारी के बाद सरकारी बंजर जमीन पर बनाई गई कोठी ढहाने की कवायद शुरू की गई। पिलर पर बनी 40 कमरों की कोठी को गिराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक मीटर भाग तोड़ने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा था। प्रतिदिन 10-10 घंटे बुलडोजर को चलाया गया। इसके बाद भी दो बिस्वा में बनी कोठी गिराने में तीन दिन लग गए। 

completely demolished mansion worth 5 crore of Changur which become hub of religious conversion in Balrampur
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरी कोठी पर ताला लगाकर बढ़ा दी गई निगरानी

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोठी कितनी मजबूत बनाई गई थी। छांगुर ने एक ही परिसर में दो कोठी और एक अस्तबल बनवाया था। इसमें गेट के बाईं तरफ की कोठी गिरा दी गई है। इसके अलावा दूसरी कोठी वैध होने के कारण उसमें ताला लगा दिया गया है। इसकी निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

completely demolished mansion worth 5 crore of Changur which become hub of religious conversion in Balrampur
धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: पूरी तरह ध्वस्त हो गया अवैध अड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि अवैध निर्माण पूरी तरह ढहा दिया गया है। इसके साथ ही मुख्य गेट भी अवैध ही बना था। अंदर एक दूसरा गेट बनाया गया था, जो वैध था। उसे नहीं गिराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
completely demolished mansion worth 5 crore of Changur which become hub of religious conversion in Balrampur
छांगुर की आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पांच करोड़ की कोठी गिराने में लगे 4.67 लाख

मधपुर में छांगुर ने दो बीघे में एक परिसर का निर्माण कराया था। बताया जाता है कि इस पर 12 करोड़ का खर्च आया था। जिस कोठी को गिराया गया है, उसके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसे गिराने में प्रशासन को करीब 4.67 लाख रुपये खर्च करने पड़े। तहसील प्रशासन ने खर्च का ब्यौरा तैयार किया है। इसकी वसूली आरोपी नीतू नसरीन से ही की जाएगी। सीधे धनराशि जमा न करने पर आरसी जारी करके रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन
completely demolished mansion worth 5 crore of Changur which become hub of religious conversion in Balrampur
छांगुर के घर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ध्वस्त हुआ डिग्री कॉलेज और प्रशिक्षण संस्थान खोलने का सपना

जरायम की दुनिया में कदम रखने का अंजाम मधपुर में बृहस्पतिवार को दिखा। छांगुर की सहयोगी नीतू नसरीन ने डिग्री कॉलेज खोलने का सपना देखा था। वर्ष 2024 में ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से मान्यता का प्रयास भी किया था। लेकिन, सफलता नहीं मिली थी। इस कोठी का निर्माण बंजर जमीन पर कराया गया था। कोठी के ढहने के साथ ही डिग्री कॉलेज व प्रशिक्षण संस्थान खोलने का सपना भी ध्वस्त हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed