{"_id":"5f0484188ebc3e42d8348c1b","slug":"sand-artist-created-picture-of-mahendra-singh-dhoni-s-on-sand-in-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'माही' के इस फैन की दीवानगी के आगे मौसम भी नहीं अटका सका रोड़ा, धोनी के 39वें जन्मदिन पर रेत पर उकेरी अनुपम आकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'माही' के इस फैन की दीवानगी के आगे मौसम भी नहीं अटका सका रोड़ा, धोनी के 39वें जन्मदिन पर रेत पर उकेरी अनुपम आकृति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रुपेश सिंह का बनाया सैंड आर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को उनके फैन सैंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह ने अपनी कला के माध्यम से विश किया। रुपेश ने अपने गांव में रेत पर धोनी की अनुपम आकृति उकेरकर समर्पित किया। जिले के राजा गांव खरौनी के रूपेश सिंह की इस कलाकारी की जिलेभर में चर्चा रही और लोगों ने तारीफ भी की।
2 of 4
रुपेश सिंह का बनाया सैंड आर्ट
- फोटो : अमर उजाला
रुपेश ने बताया कि धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वर्ल्ड कप में जीत दिलाकर धोनी ने भारतीयों का दिल जीत लिया था। उनका क्रिकेट जगत में अतुलनीय योगदान है। उन्हें पता नहीं था कि आज माही का जन्मदिन है।
3 of 4
सैंड आर्ट बनाते रुपेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी दोपहर में सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। इसके बाद उन्होंने तय किया कि माही को जन्मदिन पर अपनी कला का अनमोल तोहफा देंगे। बरसात की बाधा के बावजूद उन्होंने रेत पर उकेरकर माही की तस्वीर बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विश्व रिकार्ड बनाने के बाद ही कटवाएंगे दाढ़ी
रूपेश ने बताया कि उनकी इच्छा विश्व रिकार्ड बनाने की है। उन्होंने तय किया है कि जब तक वह अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं कर लेते तब तक दाढ़ी नही कटवाएंगे। रूपेश ने पिछले दिनों चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को रेत पर आकृति बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था।
उन्होंने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अनुपम कलाकृति समर्पित की थी। रूपेश ने छठवें विश्व योग दिवस भी अनूठे अंदाज में मनाया था। हाल ही में बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद की कलाकृति बनाकर चर्चा में आए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।