बलिया में सुरेमनपुर दीयरांचल के गोपालनगर गांव की अनुसूचित बस्ती नवमी राम के टोला में दोपहर लगभग एक बजे अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग में 50 लोगों के कच्चे-पक्के मकान, रिहायशी झोपड़ी, खाद्यान्न, कपड़े, भूसा, साइकिल व अन्य घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया।
तस्वीरों में बलिया अग्निकांड: राख हुए 50 मकान, 10 बकरियां जिंदा झुलसी, सैकड़ों लोग बेघर, नजारा देख सिहर जाएंगे!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:52 PM IST
सार
बलिया में आग की घटना में 10 बकरियां जिंदा झुलस कर मर गईं। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर घंटों देर से पहुंची। इसके कारण पूरी बस्ती राख की ढेर में तब्दील हो गई है। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान के साथ ही सैकड़ों लोग बेघर होकर खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन