{"_id":"6ab428b7eef09832e00e96bd","slug":"bihar-cms-event-brings-traffic-to-a-halt-in-ballia-nh-31-jammed-for-20-hours-ballia-news-c-190-1-bal1001-173570-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिहार के सीएम के कार्यक्रम ने रोक दी बलिया में रफ्तार, एनएच-31 पर 20 घंटे तक रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिहार के सीएम के कार्यक्रम ने रोक दी बलिया में रफ्तार, एनएच-31 पर 20 घंटे तक रहा जाम
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वाहनों के आवागमन रोक के बाद अपने सामानों को
नरहीं/चितबड़ागांव। बिहार के बक्सर में वामन द्वादशी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बक्सर-भरौली के बीच आवागमन बंद किए जाने से एनएच-31 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे चितबड़ागांव तिराहे पर बैरिकेडिंग से शुरू हुई परेशानी बुधवार की शाम करीब चार बजे तक बनी रही। करीब 20 घंटे तक यातायात बाधित रहने से बलिया के फेफना से नरही और गाजीपुर जिले की सीमा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बुधवार सुबह छह बजे से फेफना और चितबड़ागांव पुलिस ने भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे बक्सर गोलंबर-गंगा ब्रिज के एसआई अमर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ भरौली गोलंबर स्थित नए पुल पर पहुंचे और आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन
इससे भरौली गोलंबर से उजियार गांव के आगे तक वाहनों की कतार लग गई। कोटवा नारायणपुर के आगे वाहनों को रोके जाने से जाम गाजीपुर जिले में भांवरकोल तक पहुंच गया। गाजीपुर जिले में करीब 18 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।
जाम का सबसे अधिक असर बक्सर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ा। बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने और स्टेशन से बाहर निकलने वाले कई यात्रियों को वाहन छोड़कर पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा। बलिया-बक्सर के बीच चलने वाली निजी बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। चितबड़ागांव मोड़ के आगे टोंस नदी पर बने पुल पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बसें जाम में फंसी रहीं। बुधवार को विद्यालय जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी परेशानी हुई। कई बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच सके।