फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्जनपुर हत्याकांड:मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड पर सुनवाई आज, रेवती पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश की अर्जी  

Wed, 21 Oct 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 21 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Durjanpur murder case: hearing on police remand of main accused today
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्लू को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेने के लिए रेवती पुलिस ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी पेश की। इसकी सुनवाई बुधवार को होगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद आरोपी से अन्य आरोपियों एवं हत्या में प्रयुक्त असलहे समेत कई बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।



रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार की सुबह एसटीएफ ने जनेश्वर पार्क, लखनऊ से गिरफ्तार किया था। रविवार रात लगभग नौ बजे एसटीएफ उसे लेकर बलिया पहुंची थी।
 

Durjanpur murder case: hearing on police remand of main accused today
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

यहां कोतवाली पुलिस ने धीरेंद्र को एसटीएफ से अपनी कस्टडी में लिया था और सोमवार की सुबह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मंगलवार को रेवती थाने की पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में आरोपी धीरेंद्र की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी पेश की। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार करते हुए बुधवार को सुनवाई का दिन मुकर्रर किया है। 

अब तक 10 हो चुके हैं गिरफ्तार

दुर्जनपुर हत्याकांड में पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कुल आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें नामजद आरोपी देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह दूसरे दिन शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को हनुमानगंज निवासी मुन्ना यादव, राजप्रताप यादव एवं दुर्जनपुर के राजन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
 

Durjanpur murder case: hearing on police remand of main accused today
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

इन तीनों का नाम विवेचना में आने के बाद गिरफ्तार किया गया था। रविवार को पहले लखनऊ में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई, फिर बलिया में शहर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों संतोष यादव और अमरजीत यादव को वैशाली होटल के पास से गिरफ्तार किया था। रविवार को ही बीएचयू में इलाज करा रहे धर्मेंद्र सिंह व अजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। इनके भी नाम विवेचना में सामने आने की बात कही गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Durjanpur murder case: hearing on police remand of main accused today
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

तीनों नामजद आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे: डीआईजी

डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि बाकी तीन नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीआईजी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार इनके रिश्तेदारों, परिचितों के यहां दबिश डाली जा रही है।
 

विज्ञापन
Durjanpur murder case: hearing on police remand of main accused today
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही उनके मोबाइल आदि की लोकेशन लेने का भी प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। इसलिए अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। हथियार बरामदगी के सवाल पर कहा कि रिमांड पर लेने के बाद इसके लिए प्रयास किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed