फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी के बचाव में उतरे भाजपा विधायक, बोले-गोली आत्मरक्षा में चलाई 

Fri, 16 Oct 2020 03:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 16 Oct 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Ballia massacre: BJP MLA who came to the rescue of the main accused, shot and fired in self-defense
भाजपा विधायक के साथ राशन वितरित करता बलिया हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार को कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई बैठक में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पक्ष और विपक्षी दलों की राजनीति तेज हो गई है।  बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कल भी बयान दिया था।



शुक्रवार को मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बयान जारी किया है। जारी वीडियों में उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पक्ष के कई लोग बुरी तरह घायल हैं, तो उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए।

Ballia massacre: BJP MLA who came to the rescue of the main accused, shot and fired in self-defense
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाई होती तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते तब पुलिस प्रशासन इसे कैसे देखता। मेरा बैरिया की जनता से और प्रशासन से यही कहना है कि इस  घटना की निंदा की जानी चाहिए, लेकिन न्याय पक्ष को भी सामने रखना चाहिए।

जिसने जिस अंश में गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अगर गोली किसी ने मारी है तो उसे भी दंड मिले। लेकिन जिन लोगों ने लाठी से डंडों से मारकर 6-6 लोगों को घायल किया है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि जो घटना हुई है वह निंदनीय है, लेकिन पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। 

 
Ballia massacre: BJP MLA who came to the rescue of the main accused, shot and fired in self-defense
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए ही शस्त्र लाइसेंस मिलता है। अगर धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है, तो गलत काम जरूर है। उनके सामने मरने और मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। शायद इसी परिस्थिति में यह निर्णय लिया है। हम इस निर्णय को अच्छा नहीं मानते हैं। जो घटना हुई है, उसके लिए हम दुख प्रकट करते हैं, लेकिन प्रशासन से आग्रह है कि वो दोनों पक्षों को देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia massacre: BJP MLA who came to the rescue of the main accused, shot and fired in self-defense
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर हुए गोलीकांड में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। घटना में मारपीट व गोली चलने से जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Ballia massacre: BJP MLA who came to the rescue of the main accused, shot and fired in self-defense
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मामले में पुलिस ने हत्यारोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर पर गुरुवार की देर रात छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान उसके घर पर हत्यारोपित के करीबी माने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने तोड़फोड़ करने का पुलिस पर आरोप लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed