फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें कंपा देंगी: तहसीलदार की गाड़ी ने युवक को कुचला, 30 किमी तक घसीटा... रास्ते भर बिखरे लाश के चीथड़े

Fri, 20 Dec 2024 10:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 10:42 AM IST
सार

बहराइच में तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। 30 किमी तक लाश को घसीटा। रास्ते भर लाश के चीथड़े बिखर गए। देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। डीएम ने गाड़ी में बैठे नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति की है। 

विज्ञापन
Tehsildar car crushed bike rider and dragged him for 30 km In Bahraich body parts scattered all over road
हादसे के बाद बिलखते पत्नी व बच्चे, परिजन - फोटो : संवाद

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना के बाद चालक ने रुकने की बजाय कार को और तेज भगा दिया। करीब 30 किमी तक शव को घसीटते ले गया। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए।  



घटना के बाद जिसने भी लाश देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाश पहचानना मुश्किल हो रहा था। तहसीलदार की गाड़ी से नायब तहसीलदार भ्रमण पर निकले थे। डीएम मोनिका रानी ने नायब तहसीलार के निलंबन की संस्तुति की है। 

Tehsildar car crushed bike rider and dragged him for 30 km In Bahraich body parts scattered all over road
तहसीलदार की गाड़ी - फोटो : संवाद

हादसा रामगांव थाना क्षेत्र में चौपाल सागर के पास बहराइच-नानपारा मार्ग पर हुआ। मूल रूप से पयागपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार हालदार (35) अपनी भांजी प्रियंका को छोड़ने उसके घर लखीमपुर खीरी के गोला गए थे। वहां से वह बाइक से वापस लौट रहे थे। 

Tehsildar car crushed bike rider and dragged him for 30 km In Bahraich body parts scattered all over road
गाड़ी के नीचे का हिस्सा, जहां लाश फंसी थी - फोटो : संवाद

रास्ते में चौपाल सागर के पास तहसीलदार के वाहन ने टक्कर मार मार दी। हादसे के बाद नरेंद्र वाहन में फंस गए। लेकिन, वाहन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज भगाने लगा। नरेंद्र वाहन में फंसे रहे। वाहन चालक वहां से नानपारा तक यानी लगभग 30 किमी तक घसीटता चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tehsildar car crushed bike rider and dragged him for 30 km In Bahraich body parts scattered all over road
पीड़ा बताता मृतक का पिता - फोटो : संवाद

इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। दर्दनाक मौत हो गई। वाहन रुकने के बाद नानपारा तहसील परिसर में मृतक का क्षत विक्षत शव गिरा। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली नानपारा की पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Tehsildar car crushed bike rider and dragged him for 30 km In Bahraich body parts scattered all over road
तहसील में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

परिजनों में मचा कोहराम

वीभत्स हादसे की सूचना पर मृतक नरेंद्र के पिता राधेश्याम, पत्नी शोभरानी रोते बिलखते नानपारा तहसील पहुंची। इस दौरान परिजनों के करौंदा क्रंदन को देख मौजूद कर किसी की आंखें नाम हो गई। मृतक के पिता ने बताया राधेश्याम ने बताया कि बेटे के शव के चीथड़े उड़ गए है। पहचानना मुश्किल हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि इतने वीभत्स हादसे के आरोपियों पर शख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वही पत्नी शोभरानी ने बताया कि एक 12 साल का बेटा, एक आठ साल का बेटा और एक बेटी है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed