फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच मौतों से दहला क्षेत्र: अपनों के करुण क्रंदन से कांपा कलेजा, चीखें तोड़ती रहीं रात का सन्नाटा

Sun, 01 Dec 2024 09:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 09:18 AM IST
सार

श्रावस्ती में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से क्षेत्र दहल गया। अपनों के करुण क्रंदन से लोगों का कलेजा कांप उठा। चीखें रात का सन्नाटा तोड़ती रहीं। 

विज्ञापन
Five people died in road accident in Shravasti incident caused screaming and crying in houses
सड़क हादसे में पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के श्रावस्ती में यातायात नियमों की अनदेखी व चालकों की लापरवाही ने शनिवार पांच की जान ले ली। हादसे में किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई तो किसी ने पति और पिता। पांच मौत के बाद चार गांवों में सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर रवाना हो गए। अपनों के खोने के गम में लोग बदहवास नजर आ रहे थे। रविवार को इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

जा रहे थे पिता का इलाज कराने

इकौना के जयचंद पुर कटघरा के मजरा पांडेयपुरवा निवासी लल्लन के पिता सूबेदार की तबीयत खराब है। शनिवार को वह पिता की दवा व कृषि बीज आदि लेने के लिए वह पिता के साथ टैंपो से इकौना के लिए निकले थे। शाम जल्दी घर लौटने का वादा कर घर से निकले लल्लन कभी न लौटने वाले सफर पर चले गए। मौत की सूचना के बाद जहां परिजन अस्पताल की ओर तो ग्रामीण उनके घर सांत्वना देने दौड़ पड़े। घटना में सूबेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Five people died in road accident in Shravasti incident caused screaming and crying in houses
बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

मुकदमे की पैरवी के लिए गए थे

गिलौला थाना क्षेत्र मोहम्मदापुर निवासी अयोध्या प्रसाद के घर में सन्नाटा था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि उनका मुकदमा इकौना तहसील में विचाराधीन है। शनिवार सुबह वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए घर से निकले थे जिस टैंपो से वह इकौना आ रहे थे। उसके चालक ने सवारी बैठाने के लिए मोहनीपुर तिराहे के निकट सड़क पर ही अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। इसमें अयोध्या प्रसाद को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
 
Five people died in road accident in Shravasti incident caused screaming and crying in houses
अस्पताल में लोगों की भीड़, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

नौकरी पर जा रहे थे ननके, छिन गया सहारा

ननके यादव के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है। वह इकौना थाना क्षेत्र के बरईपुर निवासी अपनी बहन कौशल्या देवी के घर रहकर इकौना कस्बा स्थित एक डेंटल क्लीनिक में नौकरी करता था। कौशल्या के पति राधिका प्रसाद की मौत के बाद भाई ननके का ही सहारा था। शनिवार हुए हादसे कौशल्या का यह सहारा भी छीन लिया। भाई की मौत की सूचना के बाद वह परिजनों सहित अस्पताल चली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five people died in road accident in Shravasti incident caused screaming and crying in houses
हादसे के बाद खंती में गिरे वाहन - फोटो : संवाद

बहू का कराने जा रहे थे इलाज

बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी रफीक की बहू सकीरा बानो बीमार है जिसका इलाज कराने के लिए वह वीरपुर से गिलौला तक ई रिक्शा से आए थे। जहां से बाद में टैंपो से वह बहू के साथ इकौना जा रहे थे। एसयूवी के तेज रफ्तार ने रफीक की जिंदगी की रफ्तार पर रोक लगा दी।
 
विज्ञापन
Five people died in road accident in Shravasti incident caused screaming and crying in houses
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद

जीविकोपार्जन के लिए छोड़ गए परिवार

बहराइच के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के धरसवा निवासी मुरलीधर ने दो वर्ष पूर्व परिवार के जीविकोपार्जन के लिए टैंपो खरीदा था। शनिवार को भी वह घर से टैंपो लेकर निकला था। जरा सी लापरवाही में न सिर्फ मुरलीधर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा बल्कि चार और लोगों के मौत का कारण बन गए। मुरलीधर की मौत के बाद जहां पत्नी का सुहाग उजड़ गया। वहीं सरोज (12), शिव पारस (8) व मधू (3) के सिर से पिता का साया उठ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed