पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माैसम ने अचानक से करवट ली है। यहां बुधवार को सीजन का पहला कोहरा दिखाई दिया तो लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। बागपत जिले में बुधवार सुबह छाए सीजन के पहले घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। इससे लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई।
2 of 5
सर्दी का पहला कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
दिन के तापमान में भी आई गिरावट
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत मेरठ हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण सुबह करीब 9 बजे तक दृश्यता बहुत कम रही। इस दौरान वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी और वाहन हाईवे पर रेंगते हुए चले। कोहरा छाने से दिन के तापमान में भी गिरावट आई।
3 of 5
सर्दी का पहला कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी
बुधवार सुबह 7 बजे अचानक ही घना कोहरा छा गया। मौसम में अचानक आए बदलाव को देखकर लोग हैरान हो गए। कोहरा पढ़ने के कारण बड़ौत और अग्रवाल मंडी टटीरी खेकड़ा मे ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।
4 of 5
विक्की चौधरी, सर्दी का पहला कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने की हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू करवाने की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की चौधरी ने एनएचएआई के अधिकारियो से दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत मेरठ हाईवे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे समेत हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू करवाने की मांग की
5 of 5
सर्दी का पहला कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
सफेद पट्टी दोबारा खींचने की उठाई मांग
उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय मे कोहरा बहुत पड़ेगा इससे हादसे की आशंका बनी रहती है हाईवे पर धुंधली हो चुकी सफेद पट्टी दोबारा से खींचने की मांग रखी, जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी न हो l