बागपत जनपद के ढिकौली गांव में सोमवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर बब्बू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उसका साथी धर्मपाल घायल हो गया। बब्बू की हत्या का गांव के दूसरे हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र पर आरोप है, जिसने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात से गांव में तनाव है और पुलिस तैनात की गई है।
2 of 5
थाने में माैजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान के घर गया था बब्बू ढिकाैली
चांदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर ढिकाैली गांव निवासी बब्बू सोमवार रात पूर्व प्रधान जयकुमार के घर गया था। जहां अन्य हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र और धर्मपाल मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वहां दावत चल रही थी। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ने साथियों संग मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। बब्बू ढिकाैली को कई गोलियां लगीं। उसकी मौके पर मौत हो गई। धर्मपाल भी गोली लगने से घायल हो गया।
3 of 5
पूर्व प्रधान को भी लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद फरार हुए हमलावर, ज्ञानेंद्र ढाका का नाम सामने आया
वारदात के बाद हमलावर भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया बब्बू की हत्या में ज्ञानेंद्र का नाम सामने आया है।
4 of 5
हिस्ट्रीशीटर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शराब तस्करी के कई मुकदमे हैं दर्ज
हिस्ट्रीशीटर बब्बू ढिकाैली वेस्ट यूपी का बड़ा शराब तस्कर था और उस पर कई मुकदमे दर्ज है। वह एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताया जाता था, जिसके चुनाव के दौरान शराब की तस्करी कर लाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जिला बदर भी किया गया था।
5 of 5
सूनी पड़ीं गलियां
- फोटो : अमर उजाला
सूनी पड़ीं गांव की गलियां, पुलिस तैनात
हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद से गांव में एक तरफ दहशत का माहाैल है तो वहीं गलियां सूनी पड़ी रहीं। वहीं एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।