सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर अजय चौधरी उर्फ संजू के महरमपुर स्थित फार्म हाउस पर आयकर विभाग की टीम बुधवार को दूसरे दिन भी जांच करती रही। फार्म हाउस से न कोई बाहर आया और न ही भीतर जा सका। ग्रामीण अपने घरों की छत पर चढ़कर टीम की गतिविधियां देखते रहे।
एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के दिल्ली और एनसीआर में ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह छापा मारा था। अजय के पैतृक गांव महरमपुर स्थित फार्म हाउस में भी टीम डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के नेतृत्व में जांच करने पहुंची थी। इसके बाद से ही टीम लगातार जांच कर रही है। टीम बुधवार को भी जांच में जुटी रही।
2 of 7
builder Ajay Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
वहीं टीम की गतिविधियों को देखने के लिए ग्रामीण अपने मकानों की छत पर बार-बार पहुंचते रहे। टीम के सदस्यों ने किसी को कुछ नहीं बताया। जांच पूरी होने के बाद मुख्यालय से पूरी जानकारी दिए जाने की बात कही है।
3 of 7
Builder Ajay Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
फार्म हाउस में खाना खाया और सोए
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार रात को अजय चौधरी उर्फ संजू के फार्म हाउस में ही खाना बनवाकर खाया। अधिकारी रात में फार्म हाउस में ही सोए।
4 of 7
Builder Ajay Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग का मंगलवार को पड़ा था छापा
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के पैतृक गांव महरमपुर स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा। अजय उर्फ संजू एसीई ग्रुप के चेयरमैन है, जिनका नाम बड़े बिल्डरों में नाम होता है। मंगलवार सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीम देर शाम तक जांच करती रही।
आयकर विभाग की कई टीमों ने मंगलवार को अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम उनके पैतृक गांव महरमपुर स्थित महरमपुर पहुंची। तीन गाड़ियों में पहुंचे टीम के सात सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी थे।