{"_id":"620e4ea546a3e9359b5458cd","slug":"up-elections-2022-interesting-contest-between-bjp-sp-bsp-candidates-of-baghpat-figures-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Elections 2022: दिलचस्प होती जा रही हार-जीत की जंग, खूब वायरल हो रहे जातीय समीकरण के पर्चे, समझिए पूरा गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Elections 2022: दिलचस्प होती जा रही हार-जीत की जंग, खूब वायरल हो रहे जातीय समीकरण के पर्चे, समझिए पूरा गणित
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:03 PM IST
सार
UP Elections 2022: विधानसभा चुनाव के परिणामों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है तो हार-जीत की जंग भी दिलचस्प होती जा रही है। जातीय समीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर खूब पर्चे वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
UP election 2022 - voting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत जनपद में मतदान होने के बाद सभी जातीय समीकरण के आधार पर जीत का गणित लगा रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि भाजपा और रालोद के नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता भी जातियों के आधार पर अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट बांटकर उनकी जीत पक्की बता रहे हैं। जातीय गणित पर्चों पर लिखकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ऐसा किसी एक सीट का नहीं, बल्कि तीनों सीटों के ऐसे पर्चें वायरल हो रहे हैं।
बागपत की तीनों विधानसभा सीटों बागपत, बड़ौत व छपरौली में दस फरवरी को पहले ही चरण में मतदान हो गया था। इसके बाद से हर कोई प्रत्याशियों की हार-जीत का आंकलन करने में लगा है। हर जगह यही चर्चा होती दिख रही है कि आखिर इस बार किस सीट से किसकी जीत होगी। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप पर भाजपा और रालोद नेता ऐसी लिस्ट वायरल कर रहे हैं, जिनमें जातियों के आधार पर अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की बता रहे हैं।
2 of 5
UP election 2022 - voting
- फोटो : अमर उजाला
बागपत सीट पर सबसे नजदीकी हार-जीत तो बड़ौत पर भी कड़ी टक्कर
बागपत सीट की ऐसी कई लिस्ट वायरल हो रही है, जिनमें भाजपा की तरफ से अपने प्रत्याशी की चार हजार वोटों की जीत दिखाई जा रही है तो रालोद की तरफ से अपने प्रत्याशी को करीब सात-दस हजार वोटों से जीतने की बात कही जा रही है। दोनों ही पार्टियों की तरफ से बागपत सीट पर नजदीकी हार-जीत दिखाई जा रही है। भाजपा की बड़ौत विधानसभा की लिस्ट में अपने प्रत्याशी की करीब 12 हजार से जीत दिखाई जा रही है तो रालोद वाले अपने प्रत्याशी को दस हजार वोट से जीतने की बात कह रहे हैं।
3 of 5
UP election 2022 - voting
- फोटो : अमर उजाला
वहीं छपरौली सीट को लेकर भाजपा की तरफ से लिस्ट वायरल नहीं की गई है, लेकिन रालोद की तरफ से अपनी जीत बताते हुए लिस्ट वायरल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
UP election 2022 - voting
- फोटो : अमर उजाला
इस बार सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। भाजपा के प्रत्याशी तीनों सीट पर जीत दर्ज करेंगे। इस बार मुकाबला कड़ा जरूर रहा, लेकिन तीनों प्रत्याशी जीत जाएंगे। जिस तरह से मतदान हुआ है, उससे यही आंकलन लगाया जा रहा है। - सूरजपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
5 of 5
वोट डालने के लिए लाइन लगीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
इस बार रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को खूब वोट मिले हैं। इससे यह साफ हो गया है कि तीनों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। जिस तरह का आंकलन लगाया जा रहा है कि गठबंधन के प्रत्याशियों की अच्छी जीत होगी, वह पूरी तरह से सही है। - डॉ. जगपाल तेवतिया, जिलाध्यक्ष रालोद
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।