फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई मिनट का लाइव: जिंदगी से हार गया था राजीव, फेसबुक पर बयां किया दर्द, फिर दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, तस्वीरें

Wed, 09 Feb 2022 05:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Feb 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Suicide Case: Businessman Rajiv and wife Poonam consumed poison during Facebook Live and see photos
पत्नी पूनम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

एक फरवरी को आए केंद्र सरकार के बजट में जूतों पर जीएसटी बढ़ाए जाने के बाद से परेशान चल रहे जूता व्यापारी राजीव तोमर 2.39 मिनट तक फेसबुक पेज पर लाइव रहे।



पुलिस के मुताबिक, फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान सबसे पहले राजीव ने कहा कि बोलने की स्वतंत्रता तो होगी, तो पत्नी ने कहा- बोल लो। तकरीबन 27 सैकेंड बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ का पैकेट हाथ में लिया। इस बारे में पत्नी के पूछने पर राजीव ने कहा कि कुछ नहीं और 41 सैकेंड पर पैकेट खोल कर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसी दौरान पत्नी ने उनके हाथ से पैकेट छीनने का प्रयास किया लेकिन, वह सफल नहीं हो पाईं।

Baghpat Suicide Case: Businessman Rajiv and wife Poonam consumed poison during Facebook Live and see photos
परिजनों में मातम। - फोटो : amar ujala

इसके बाद राजीव ने फेसबुक पेज पर जुड़े लोगों से कहा कि यह वीडियो योगी सरकार को शेयर कर देना। मेरी मौत की जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी। उन्होंने कहा कि शरीर बदल जाएगा लेकिन, आत्मा वही रहेगी। इस दौरान उनकी पत्नी बार-बार कहती रही कि इस जहर को वापस निकाल दो।

Baghpat Suicide Case: Businessman Rajiv and wife Poonam consumed poison during Facebook Live and see photos
दंपती द्वारा जहर खाने का मामला। - फोटो : amar ujala

राजीव ने कहा कि बदलो दोस्तों, बदलो, जितना शेयर कर सकते हो, उतना शेयर करो। उन्होंने कहा कि जय हिंद, जय भारत, मैं देशद्रोही नहीं हूं, देश पर विश्वास है। मैंने नहीं कहा कि सब कुछ गलत हुआ है लेकिन, केंद्र सरकार छोटे दुकानदारों और किसानों की बिल्कुल भी हितैषी नहीं है। ...जो कुछ मेरा होगा, मेरे बच्चों का होगा, भगवान का भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Suicide Case: Businessman Rajiv and wife Poonam consumed poison during Facebook Live and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बजट के बाद से परेशान थे राजीव
बावली रोड पर जिस जगह उनकी दुकान थी, आसपास के दुकानदारों ने बताया कि राजीव बजट आने के बाद से परेशान थे। उनका कहना है कि जूतों पर जीएसटी बढ़ा दी गई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। इसके चलते व्यापार बिल्कुल चौपट हो गया है।

विज्ञापन
Baghpat Suicide Case: Businessman Rajiv and wife Poonam consumed poison during Facebook Live and see photos
पति-पत्नी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

शामली के सुन्ना गांव की निवासी थीं पूनम
राजीव की पत्नी पूनम शामली जिले के सुन्ना गांव की रहने वाली थी। राजीव के पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था। गांव में राजीव की मां बिमलेश रहती हैं। राजीव के दो बेटे विपुल और रिदम हैम। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। काफी संख्या में ग्रामीण और उनके परिजनों के अलावा राजनीतिक दलों के नेता भी अस्पताल पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed