फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई शुरुआत: अब दादा और पिता की राजनीतिक विरासत जयंत के कंधों पर, सामने होगी ये बड़ी चुनौती, तस्वीरें

Tue, 25 May 2021 03:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 May 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Now Jayant Chaudhary has become the president of RLD after grandfather Chaudhary Charan Singh and father Ajit Singh
पिता अजित सिंह के साथ जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

जयंत चौधरी ने आज यानि मंगलवार को रालोद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही दादा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की राजनीतिक विरासत भी अब उनके कंधों पर आ गई है। जयंत चौधरी वैसे तो लंबे समय से सियासी मैदान में हैं और किसान राजनीति की अच्छी समझ रखते हैं। लेकिन वर्तमान माहौल में विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। 



27 दिसंबर 1978 को जन्मे जयंत चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की पढ़ाई की है। 2009 में वह मथुरा लोकसभा सीट से सांसद बने थे। 2014 के चुनाव में उन्हें मथुरा और 2019 के चुनाव में बागपत लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले छह माह में जयंत ने कृषि बिल व किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कई जिलों में पंचायतें कर किसानों की समस्याएं उठाई। जयंत चौधरी की इस मेहनत का सकारात्मक असर अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के नतीजों में दिखाई भी दिया। 

Now Jayant Chaudhary has become the president of RLD after grandfather Chaudhary Charan Singh and father Ajit Singh
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

रालोद ने जिला पंचायत सदस्य की कई सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को हराया है। वहीं बागपत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 

Now Jayant Chaudhary has become the president of RLD after grandfather Chaudhary Charan Singh and father Ajit Singh
पिता और पत्नी के साथ जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

जयंत चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Jayant Chaudhary has become the president of RLD after grandfather Chaudhary Charan Singh and father Ajit Singh
अन्य नेताओं के साथ जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

उधर, जयंत चौधरी ने अध्यक्ष पद संभालते ही संयुक्त किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से बुधवार को इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। सरकार से मांग की है कि किसानों से वार्ता कर समस्या का जल्द कोई हल निकाले। 

विज्ञापन
Now Jayant Chaudhary has become the president of RLD after grandfather Chaudhary Charan Singh and father Ajit Singh
पिता अजित सिंह के साथ जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

बैठक में पार्टी सुप्रीमो स्व. अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर जयंत चौधरी ने चिंता जताई। इससे निपटने के लिए गांवों में घर-घर टीकाकरण अभियान चलाए जाने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण को सुलभ बनाने की भी आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed