फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: गुरमीत राम रहीम की पैरोल खत्म, हनीप्रीत और परिवार संग सुनारिया जेल के लिए रवाना, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Tue, 19 Jul 2022 12:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim parole ends, Honeypreet and family leave for Sunaria jail from Baghpat
बरनावा आश्रम। - फोटो : amar ujala

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक माह का पैरोल खत्म होने पर सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया। उसे रोहतक पुलिस अपने साथ बरनावा आश्रम से लेकर गई, जबकि बागपत पुलिस भी हरियाणा बॉर्डर तक छोड़कर वापस लौट आई। गुरमीत के साथ हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी बरनावा आश्रम से चले गए।



डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल मिलने पर 17 जून को रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम में पहुंचा था। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी आश्रम में आए थे। गुरमीत राम रहीम ने एक महीने बरनावा आश्रम में वक्त बिताया और उसके अनुयायी भी आश्रम पहुंचते रहे।

Gurmeet Ram Rahim parole ends, Honeypreet and family leave for Sunaria jail from Baghpat
गुरमीत राम रहीम का बरनावा में आश्रम - फोटो : अमर उजाला

गुरमीत राम रहीम का पैरोल रविवार को खत्म हो गया। सोमवार को हरियाणा के रोहतक जिले की पुलिस उसे लेने बरनावा आश्रम पहुंची। 

Gurmeet Ram Rahim parole ends, Honeypreet and family leave for Sunaria jail from Baghpat
बरनावा आश्रम। - फोटो : amar ujala

गुरमीत का चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला दोपहर करीब 2:50 बजे पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim parole ends, Honeypreet and family leave for Sunaria jail from Baghpat
बरनावा आश्रम पर पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा व बागपत पुलिस भी उनके साथ हरियाणा बॉर्डर तक गए और वहां से वापस लौट आए।

विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim parole ends, Honeypreet and family leave for Sunaria jail from Baghpat
गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में लगी थी कतार - फोटो : अमर उजाला

बरनावा चौकी पर रोके गए बड़े वाहन 
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम से वापस रोहतक में सुनारिया जेल जाने के कारण सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस ने सोमवार को बरनावा चौकी पर बड़े वाहनों को रोक दिया। इसके अलावा बरनावा आश्रम के पास पुलिस बल भी तैनात रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed