फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयंत चौधरी की रैली: मंच पर जमकर हंगामा, खूब हुई खींचतान, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, ये है पूरा मामला

Sat, 30 Oct 2021 10:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Oct 2021 10:12 PM IST
सार

जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ रैली में उस समय हंगामा हो गया जब मंच पर नहीं बैठने देने के कारण महिला जिलाध्यक्ष नीचे उतर गई। फिर उन्हें मनाने का प्रयास करने पर एक कार्यकर्ता के साथ उनके पति ने हाथापाई कर दी।

Baghpat News: There was a ruckus on the stage in Jayant Chaudhary Ashirwad Path rally and District President Renu Tomar resigned
जयंत चौधरी की रैली में मंच पर हंगामा - फोटो : amar ujala

बागपत में बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में रालोद की आशीर्वाद पथ रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आने से पहले मंच पर खूब खींचतान हुई। मंच पर नहीं बैठने देने के कारण महिला जिलाध्यक्ष नीचे उतर गई तो उन्हें मनाने का प्रयास करने पर एक कार्यकर्ता के साथ उनके पति ने हाथापाई कर दी। इस खींचतान के बाद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया पर अभद्रता का आरोप लगा। इसके बाद महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर ने इस्तीफा तक दे दिया। हालांकि करीब पांच घंटे बाद इस्तीफा वापस ले लिया। 



रालोद की आशीर्वाद पथ रैली के लिए दो मंच बनाए गए थे। एक मुख्य मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व वरिष्ठ नेताओं के लिए बनाया गया था, जबकि उसके कुछ दूर ही अन्य नेताओं के लिए मंच बनाया गया था। मुख्य मंच पर पहुंचने वाले नेताओं को नीचे उतारा जा रहा था, लेकिन वहां महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियवंदा तोमर व जिलाध्यक्ष रेनू तोमर जाकर बैठ गई। जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने उनको वहां से नीचे जाने के लिए कहा तो दोनों ने इनकार कर दिया। इस पर जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने मुख्य मंच के माइक से कहा कि यह दोनों महिला पदाधिकारी मनमानी कर रही है और उनको नीचे उतारा जाए। इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया और तुरंत ही राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियवंदा तोमर ने कहा कि इस पार्टी में महिलाओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन यहां कुछ नेता उनका अपमान कर रहे हैं। जगपाल तेवतिया व प्रियवंदा तोमर के बीच नोकझोंक भी हुई तो अन्य नेताओं ने मामला शांत कराया।

Baghpat News: There was a ruckus on the stage in Jayant Chaudhary Ashirwad Path rally and District President Renu Tomar resigned
जमकर हुआ हंगामा। - फोटो : amar ujala

इसके बाद ही वरिष्ठ नेताओं के नाम बोलकर मुख्य मंच पर बैठने के लिए बुलाया गया। इसमें प्रियवंदा तोमर का नाम शामिल था, लेकिन महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर का नाम नहीं था। इसे अपना अपमान मानते हुए मंच से रोष जताने को रेनू तोमर माइक की तरफ जाने लगी तो उनको जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने रोक दिया। दोबारा हंगामा शुरू हो गया तो पूर्व विधायक व अन्य नेताओं ने मामला शांत कराया।

Baghpat News: There was a ruckus on the stage in Jayant Chaudhary Ashirwad Path rally and District President Renu Tomar resigned
कार्यकर्ता को मारा थप्पड़। - फोटो : amar ujala

इसके बाद महिला जिलाध्यक्ष रेनू तोमर मंच से उतरकर जाने लगी तो मंच के पीछे एक कार्यकर्ता ने उनको मनाने का प्रयास किया। रेनू तोमर के पति ने उसके साथ हाथापाई कर दी। एक वीडियो में उस कार्यकर्ता को थप्पड़ भी मारते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat News: There was a ruckus on the stage in Jayant Chaudhary Ashirwad Path rally and District President Renu Tomar resigned
मंच पर हुआ हंगामा। - फोटो : amar ujala

वहीं किसी तरह मामला शांत होने पर रेनू तोमर ने घर जाते ही जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया।

Baghpat News: There was a ruckus on the stage in Jayant Chaudhary Ashirwad Path rally and District President Renu Tomar resigned
मंच पर हुआ जमकर हंगामा। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि उनका इस्तीफा करीब एक बजे आया तो उसके करीब पांच घंटे बाद उन्होंने दूसरा पत्र जारी करते हुए कहा कि उन्होंने आक्रोश में आकर जल्दबाजी में महिला जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन अब वह उसे वापस ले रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed