वरुण तोमर की हत्या के मामले में पत्नी मोनिसा उर्फ मनी और उसके प्रेमी नागेंद्र गुर्जर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक करवाचौथ वाले दिन पत्नी मोनिसा ने ही फोन करके नागेंद्र को बुलाया था। उसने पहले पति को नशीली चाय पिलाई और फिर प्रेमी को फोन कर घर बुलाया। जिसके बाद प्रेमी नागेंद्र वरुण को नशे की हालत में गाड़ी में लेकर आया था। नागेंद्र और उसके दोस्त ने वरुण को कहां मारा है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस अंदेशा जता रही कि वरुण को गाड़ी में गोली मारी गई है।
गिरफ्तार: करवा चौथ के दिन लंबी उम्र नहीं, पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, नशीली चाय देकर प्रेमी को घर बुलाया और फिर
बागपत के बिजरौल गांव निवासी वरुण तोमर उर्फ बिट्टू को रविवार को करवाचौथ के दिन उसकी पत्नी मोनिसा ने प्रेमी नागेंद्र के साथ मिलकर मरवा दिया। नागेंद्र व उसका दोस्त वरुण का शव परतापुर स्थित गेझा गांव मार्ग स्थित काजमाबाद गून के जंगल में सोमवार को फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस की पूछताछ में मोनिसा ने बताया कि दो साल पहले नागेंद्र निवासी खड़खड़ी, खरखौदा से गढ़ रोड स्थित हॉस्पिटल में मुलाकात हुई थी।
नागेंद्र हॉस्पिटल में बाउंसर था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग ऐसा परवान चढ़ा कि दादोनानों ने दोनों ने मिलकर वरुण की जान ले ली। वरुण के भाई अरुण की तहरीर पर मोनिसा, नागेंद्र व उसके दोस्त के खिलाफ बड़ौत थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया।
बड़ौत और मेरठ पुलिस ने नागेंद्र व उसके दोस्त की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। सीओ बड़ौत आलोक सिंह का कहना है कि नागेंद्र की गिरफ्तारी के बाद कई और राज खुलेंगे। महिला ने बताया है कि एक साल से पति को मारने की बात नागेंद्र कर रहा था। कई बार उसने वरुण पर हमला भी किया, लेकिन वह बच जाता था।
एक साल पहले रची थी हत्या की साजिश
पुलिस ने फरार नागेंद्र और उसके दोस्त की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस की पूछताछ में मोनिसा ने बताया कि एक साल पहले पति को मारने की साजिश रची गई थी।
हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए दोस्तों का सहारा
पुलिस के मुताबिक बड़ौत कोतवाली और परतापुर पुलिस हत्यारोपी नागेंद्र को पकड़ने के लिए उसके दोस्तों और उनके मोबाइल का सहारा ले रही है। कौन-कौन लोग उनके संपर्क में हो सकते हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
मेरठ में पोस्टमार्टम के बाद वरुण का शव बिजरौल गांव पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखग्नि उसके नौ साल के बेटे ने दी।