बागपत के सिसाना गांव में गुरुवार को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रस्सा लगाकर रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को बागपत जिले में दौरा था। इसकी जानकारी पाकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रस्तावित दौरा स्थल पर जमा हो गए। सीएम करीब 11 बजकर 23 मिनट पर सिसाना के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने सीएम सुरक्षा के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को विद्यालय से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने उन्हें रस्सा लगाकर रोक दिया। मुख्यमंत्री करीबन 11 मिनट विद्यालय में रहे। इसके बाद सीएम यहां से 11 बजकर 34 मिनट पर कलक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।
2 of 5
भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समाधान कराने की मांग की गई। चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता प्रदान किए जाने की मांग उठाई।
3 of 5
हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सेवारत व सेवानिवृत्त शिक्षकों का महंगाई भत्ता बहाल किया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारी व राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की भांति निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए। महिला शिक्षकों के साथ प्रसूति व चाइल्ड केयर लीव स्वीकृति में तानाशाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
4 of 5
भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने शिक्षकों के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू करने, प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था करने, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जूनियर विद्यालयों में रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, प्राथमिक विद्यालयों में सफाईकर्मी व लिपिक की व्यवस्था, एनजीओ के माध्यम से मिड-डे मील का वितरण कराने की मांग की।
5 of 5
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रस्सी लगाकर रोका।
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, जिलामंत्री सत्यवीर सिंह, विकास मलिक जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, राकेश यादव जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षक नेता राजीव तोमर मौजूद रहे।