भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को आजमगढ़ के नरायनपुर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी और पीएम योगी की जमकर तारीफ की और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है।
अब आजमगढ़ और लालगंज को भी भाजपा फतह करेगी। कहा कि मोदी और योगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। अखिलेश यादव ने हिंदू मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा, न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा।
दोनों मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी और अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे, अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सीडीएस रहे बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देकर और दो मिनट मौन रखकर की। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने भाषण में कहा कि एक समय था जब लोगों को वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने में शर्म आती थी। पर आज विक्टोरिया भवन में भी भारत माता की जय गूंजता है।
2 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
पिछले 70 वर्षों में विकास न होने के आंकड़े को गिनाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी मोदी ने सभी वर्गों खासकर गरीब तबके का ख्याल रखा है। रसोई गैस, शौचालय, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, दुर्घटना बीमा जैसी तमाम योजनाएं दी। कोरोना जैसी बीमारी में रात दिन काम किए।
3 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी कमल पर ही आती है। सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग पार्टी नहीं ट्रस्ट चलाते हैं। पहले कहा जाता था कि राममंदिर की जगह पर अस्पताल बनाओ, जिन लोगों ने हमारे पूर्वजों का अपमान किया आज वह लोग मंदिर-मंदिर घूमकर मत्था टेक रहे हैं।
4 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर आज मोदी नहीं होते तो न मंदिर होता, न सर्जिकल स्ट्राइक होती और न ही गरीबों को मुफ्त राशन मिलता है। इसलिए सभी को छोड़ना लेकिन मोदी और योगी को मत छोड़ना। क्योंकि ऐसे तपस्वी नेता फिर नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि न वंशवाद और न ही जातिवाद मतदान राष्ट्रवाद पर करना है।
5 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
बलिया के मथुरा महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश दंगे और बलात्कार का दंश झेलता था लेकिन योगी राज में न बम धमाका हुआ और न दंगे। दंगाई व गुंडे प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए हैं।