फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहरीली शराब कांड: 33 लोगों की मौत के बाद जागी आजमगढ़ पुलिस, अवैध शराब की फैक्टरी का किया भंडाफोड़

Sat, 15 May 2021 09:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 May 2021 09:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अलग अलग गांवों में बीते दो तीन दिनों में जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत के बाद आखिरकार पुलिस एक्शन में आई। अब तक इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटी पुलिस ने शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। 

विज्ञापन
poisonous liquor case azamgarh police in action after 33 person death Illegal liquor factory busted
आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत मामले में शनिवार को पुलिस का बड़ा एक्शन नजर आया। जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत के बाद जागी पुलिस ने मित्तूपुर बाजार में दो बंद घरों में छापा मारकर अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी है। यहां से 50 हजार शीशी शराब बनाने भर का कच्चा माल, शीशी, रैपर और ढक्कन आदि बरामद हुए। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की देखरेख में हुई।

जहरीली शराब से मित्तूपूर इलाके में रविवार रात से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ और बुधवार तक पुलिस इस पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही। जब मामले को दबाना मुश्किल हो गया तब बृहस्पतिवार को पवई व दीदारगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने मित्तूपुर चौकी पर तैनात अविनाश समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद शनिवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मित्तूपुर बाजार के दो बंद घरों में छापा मारा गया।

poisonous liquor case azamgarh police in action after 33 person death Illegal liquor factory busted
आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

इनमें एक घर से पांच ड्रम व एक गैलन में भरी अवैध शराब, भारी मात्रा में शराब की खाली व भरी शीशियां, ढक्कन, रैपर, होलोग्राम, बारकोड आदि बरामद हुए। एसपी ने बताया कि जितना माल इस मकान से बरामद हुआ है, उससे कम से कम पचास हजार शीशी शराब तैयार की जा सकती है।

poisonous liquor case azamgarh police in action after 33 person death Illegal liquor factory busted
आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि यह मकान अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत उसरहा गांव निवासी रामरूप का है, जिसे उसने मोतीलाल गुप्ता को किराए पर दिया था। शुक्रवार को गिरफ्तार राजेश अग्रहरी के एक घर से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की शीशियां बरामद हुईं जबकि दूसरे मकान से रसोई गैस के 100 से अधिक घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडर और रीफलिंग के उपकरण बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
poisonous liquor case azamgarh police in action after 33 person death Illegal liquor factory busted
आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अवैध शराब बिकवाने के आरोप में मित्तुपुर थाने में तैनात एक सिपाही को शुक्रवार को निलंबित और गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मित्तूपुर बाजार की देसी शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया, और अवैध शराब के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
poisonous liquor case azamgarh police in action after 33 person death Illegal liquor factory busted
आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला पवई थाना क्षेत्र से शुरू होकर दीदारगंज क्षेत्र में पहुंचा था। अकेले पवई क्षेत्र में जहरीली शराब से कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है। दीदारगंज में जहरीली शराब से 11 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 12 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन मौत से जूझ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed