फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इस अनोखी शादी की हो रही चर्चा, थाने में पहनाई वरमाला, मौजूद रहे प्रधान और पुलिसकर्मी, जानें पूरा मामला

Sun, 09 May 2021 04:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 04:09 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाने का मामला, कन्या पक्ष ने जताई असमर्थता तो पुलिस ने कराई शादी।
थाने के मंदिर में लड़के-लड़की ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला।

विज्ञापन
Marriage in police station on azamgargh district
थाने के मंदिर में युवक-युवती ने की शादी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक-युवती की शादी थाने में संपन्न हुई, जिसकी चर्चा आसपास के क्षेत्र में खूब हो हो रही है। इस दौरान शादी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना के ऊदपुर गांव निवासी अमरनाथ गौड़ की पुत्री की शादी थाना फूलपुर परिसर में शनिवार की देर शाम ग्राम प्रधान अमित कुमार और पुलिस की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस शादी में लड़की के माता-पिता शामिल नहीं हुए। इस दौरान नवनिर्वाचत ग्राम प्रधान ने लड़की का कन्यादान किया। देखें अगली स्लाइड्स...

Marriage in police station on azamgargh district

ऊदपुर गांव निवासी अमरनाथ गौड़ की पुत्री सविता का विवाह, कजरा कोल निवासी संतलाल के पुत्र राजन से तय था। तिलक का कार्यक्रम गतवर्ष ही संपन्न हो गया था लेकिन विवाह की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी थी। इस बीच लॉकडाउन लग गया।
 

Marriage in police station on azamgargh district

आर्थिक स्थिति काफी डगमगा गई थी। इस कारण उनके विवाह की तारीख तय नहीं हो सकी। इस बीच लड़के व लड़की में बातचीत होती रही। वर पक्ष ने कई बार वधू पक्ष से तिथि निश्चित करने को कहा। आखिर में हारकर वर पक्ष ने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने कन्या पक्ष को बुलाया, लड़की के माता-पिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage in police station on azamgargh district

थाने में ग्रामप्रधान की अगुवाई में वर व कन्या ने विवाह की इच्छा जताई। तत्काल शनिवार को देर शाम थाने के मंदिर में वर व कन्या ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर पति-पत्नी बन गए। कन्या के माता-पिता इसमें शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
Marriage in police station on azamgargh district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान अमित कुमार यादव ने पिता की भूमिका निभा कर कन्यादान किया। ग्रामप्रधान के इस पहल की लोगों ने सराहना की। इस मौके पर थाना प्रभारी रत्नेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed