लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं का आजमगढ़ आगमन जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो स्थानों पर जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जन समर्थन मांगा। सीएम योगी ने पहले चक्रपानपुर क्षेत्र अकबेलपुर और बिलरियागंज क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों स्थानों पर सीएम योगी ने अग्निपथ योजना की चर्चा की। युवाओं के बीच इस योजना को लेकर भ्रम फैलाए जाने की बात कही।
सख्त लहजे में सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दल नौजवानों को गुमराह कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोग युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीर सैनिकों को चार साल पूरे करने पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।
2 of 9
आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विपक्ष पर हमलावर योगी ने कहा कि नौजवानों के जीवन के साथ जिन लोगों ने खिलवाड़ किया था, आज एक बार फिर वही लोग उनके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। कहा कि वर्ष 2017 से पहले क्या होता था? कोई नौकरी निकलती थी और पूरा खानदान वसूली पर निकल जाता था।
3 of 9
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अग्निपथ योजना के तहत देश में अग्निवीर पैदा करने का काम कर रही है, जिसकी पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। मगर कुछ लोग विरोध के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। बताया कि सरकार आने वाले डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को नौकरी देगी।
4 of 9
CM yogi in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने बताया कि साढ़े 17 से 21 साल के युवाओं को सेना के तीनों अंगों में शामिल किया जाएगा। चार साल की सेवा पूरी होने पर 25 प्रतिशत को नियमित सेवा में रखा जाएगा, वहीं चार में से तीन अग्निवीर आगे सेवा जारी नहीं रख पाएंगे। उनके लिए सरकार शिक्षा, नौकरी व कारोबार के लिए कई अन्य विकल्प पेश कर रही है। कहा कि अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ अन्य सेवाओं में अवसर देंगे।
5 of 9
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि चार साल की ट्रेनिंग के बाद निकलने वाले नौजवान हमारे लिए विभूति होंगे। यह हमारे लिए एक गिफ्ट होगा। उनके पास ट्रेनिंग, धैर्य और अनुशासन होगा। विपरीत संकट के समय देश के लिए क्या जज्बा होना चाहिए, यह भाव होगा। 17 साल में अग्निवीर बनने वाला 21 साल में जब यूनिफॉर्म पहनकर अपने घर में आएगा तो घर के लोग भी अपने नौजवान पर गर्व करेंगे।