फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azamgarh By Election: अखिलेश यादव बड़े भाई, मेरे लिए ही उन्होंने छोड़ी सीट, भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद 'निरहुआ' का बयान

Sat, 04 Jun 2022 06:52 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Jun 2022 06:52 PM IST
सार

आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'  को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस बात की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

विज्ञापन
Lok sabha by Election azamgarh bjp candidate dinesh lal yadav nirahua said akhilesh yadav is my elder brother
आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'  को फिर से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस बात की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने आजमगढ़ से 'निरहुआ' को उतारा था। हालांकि तब उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पटखनी दी थी।



शनिवार को उम्मीदवारी की घोषणा के तत्काल बाद नामांकन पत्र लेने पहुंचे दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव उनके बड़े भाई है और उनके लिए ही उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट छोड़ी है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने भी ये साफ कर दिया है कि आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव ही जीतेगा।

समर्थकों के साथ आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने 'निरहुआ' ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर एक के बाद कई आरोप भी लगाए। कहा कि सपा के कई लोग भारतीय जनता पार्टी में आने के लिए तैयार हैं। 
Lok sabha by Election azamgarh bjp candidate dinesh lal yadav nirahua said akhilesh yadav is my elder brother
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : सोशल मीडिया।

पर्चा खरीदने के कुछ ही देर बार पार्टी हाईकमान ने उन्हें उप चुनाव में अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।  अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा कि राष्ट्रवाद को लेकर वे चुनाव में उतर रहे हैं। कहा कि अखिलेश यादव भी देशभक्त हैं लेकिन वो अपनी जाति-समुदाय के लोगों को बरगला कर गलत रास्ते पर लेकर चलते हैं। 

Lok sabha by Election azamgarh bjp candidate dinesh lal yadav nirahua said akhilesh yadav is my elder brother
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने आगे कहा कि अखिलेश कभी जिन्ना की तो कभी औरंगजेब की बात करते हैं। वो देश के खिलाफ काम करने वालों की तारीफ करते हैं। दावा किया कि अखिलेश यादव के लोग अब उनके साथ जुड़ गए हैं। कानपुर में हुए बवाल पर उन्होंने कहा कि वहां की घटना गलत है और जो भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha by Election azamgarh bjp candidate dinesh lal yadav nirahua said akhilesh yadav is my elder brother
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने तीन सेट में पर्चा लेने के साथ ही समर्थकों के साथ केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर मेहता पार्क स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समर्थकों ने इस दौरान खूब नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Lok sabha by Election azamgarh bjp candidate dinesh lal yadav nirahua said akhilesh yadav is my elder brother
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

पार्टी नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव में निरहुआ के गानों ने धूम मचाई थी। साथ ही भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था। विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ में भाजपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली लेकिन उन्होंने मेहनत खूब की थी। निरहुआ लगातार क्षेत्र में रहते हैं। जनता से संवाद भी करते हैं। इसी का उन्हें भाजपा ने पुरस्कार दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed