फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच की मौत: भयावह था हादसे के बाद का मंजर, दूर-दूर पड़े थे शव, तस्वीरों में देखें

Sun, 30 Apr 2023 04:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Apr 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
Five people killed in Road accident on Purvanchal Expressway see in pictures
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा हुआ। लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही बोलेरो और आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में पति-पत्नी है। बाकी, उनके रिश्तेदार और परिवार के हैं। भीषण हादसे के बाद वहां का मंजर काफी भयावह था। बोलेरो की छत ही नहीं, उसकी बॉडी भी पूरी तरह से गायब हो चुकी थी।


हादसे के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों में एसओ अहरौला योगेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार सुबह रात का हाल बयां किया। कहा कि मौके पर पहुंचते ही हाल देख कर जैसे रूह ही कांप सी गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे। जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनके शव एक्सप्रेस-वे पर क्षत-विक्षत पड़े थे। दो सौ मीटर में अलग-अलग शव बिखरे पड़े थे। दूर-दूर तक सड़क पर खून के धब्बे थे। ये बिखरे शव इस हादसे की भयावहता की गवाही दे रहे थे। 
ये भी पढ़ें; 1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा, जानिए माफिया की पूरी क्राइम कुंडली

Five people killed in Road accident on Purvanchal Expressway see in pictures
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे में जिंदा बची महिला मरनासन्न हालत में कराह रही थी। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो की बात की जाए तो इंजन का हिस्सा छोड़ कर छत व पूरी बॉडी ही गायब हो चुकी थी। घटना के बाद आसपास के सभी थानों की पुलिस के साथ ही यूपी 112 की गाड़ियां व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। 

Five people killed in Road accident on Purvanchal Expressway see in pictures
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, बोलेरो सवार परिवार लखनऊ से अपने घर देवरिया जा रहा था। हादसा शनिवार रात 11:30 बजे अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास हुआ। बोलेरो की रफ्तार तेज थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांस लदे थे, जो कि ट्रॉली से बाहर निकले थे। अंधेरे के कारण चालक अंदाजा नहीं लगा पाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी

विज्ञापन
विज्ञापन
Five people killed in Road accident on Purvanchal Expressway see in pictures
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिजन व रिश्तेदार आजमगढ़ के अहरौला पहुंच। रोते-बिलखते उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिली तो भरोसा नहीं हुआ। घटना से कुछ ही देर पहले फोन पर जल्द घर पहुंचने की सूचना दी गई थी। 

विज्ञापन
Five people killed in Road accident on Purvanchal Expressway see in pictures
इसी ट्रॉली से टकराई थी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के अनुसार मृतक कैलाश इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वह अपनी पत्नी नीतू को इलाज के लिए लेकर लखनऊ गया था। इनके तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। सभी अभी नाबालिग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed