घर में छिपा खजाना ढूंढने के नाम पर एक तांत्रिक ने परिवार को झांसे में लेकर उनसे दो लाख रुपये ठग लिए। अब वह दस दिन के नवजात बेटे की बलि मांग रहा है। विरोध करने पर तांत्रिक दंपती को जादुई शक्ति से नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है।
{"_id":"6120211b8ebc3e7a2519a3f3","slug":"two-lakhs-cheated-in-the-name-of-finding-hidden-treasure-in-the-house-now-the-tantrik-asked-for-the-child-s-sacrifice-in-amroha-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: घर में छिपा खजाना ढूंढने के नाम पर दो लाख ठगे, अब तांत्रिक मांग रहा है बच्चे की बलि, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमरोहा: घर में छिपा खजाना ढूंढने के नाम पर दो लाख ठगे, अब तांत्रिक मांग रहा है बच्चे की बलि, एफआईआर
Mon, 23 Aug 2021 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
पीड़ित दंपती ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के दबिश देने से पहले ही तांत्रिक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव का है। यहां रहने वाले जब्बार अहमद पत्नी इरम फात्मा और दस दिन के नवजात बेटे को लेकर शुक्रवार को डिडौली कोतवाली पहुंचे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांव ककराली निवासी एक तांत्रिक ने छह महीने पहले उनके पिता इकरार अहमद को घर में खजाना छिपा होने का झांसा दिया था। उसने तंत्र विद्या कर खजाना निकालने का दावा किया और झांसे में लेकर पिता से 50 हजार रुपये ठग लिए, लेकिन खजाना नहीं निकला। इस बीच उसके पिता इकरार अहमद का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोप है कि अब तांत्रिक ने उसे अपने जाल में फंसाकर घर में छिपा खजाना निकालने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। दस दिन पहले जब्बार की पत्नी इरम फात्मा ने बेटे को जन्म दिया है। जब तांत्रिक को यह जानकारी हुई तो बच्चे की बलि देने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि इसके बाद ही खजाना मिल पाएगा। बलि की बात सुनकर डरा दंपती कोतवाली पहुंच गया और शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी, वह फरार हो गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।