फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of administering abortion medication

Haridwar News: शादी का वादा कर संबंध बनाने और गर्भपात की दवा देने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Accusation of administering abortion medication
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दो पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तीन साल से संबंध में रहे युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा देने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने युवक और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह करीब तीन साल से गांव के युवक के साथ संबंध में थी। उसने शादी करने का वादा किया था। इसी दौरान हरिद्वार स्थित गेस्ट हाउस के अलावा कई जगहों पर दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। आरोप है कि पिछले दिनों वह करीब दो माह की गर्भवती हो गई थी। आरोप लगाया कि उसकी आखिरी मुलाकात 13 मई और फिर इसके बाद 24 मई को मां गंगा गेस्ट हाउस, देवपुरा में हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद जून में युवक और उसके पिता उसके घर पहुंचे और उसे एक दवा दी। आरोप है कि दोनों ने दवा को शरीर में कमजोरी होने पर लेने वाली आयरन की दवा बताया। आरोप लगाया कि दवा गर्भपात की थी। इसके बाद उसने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed