फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photo: अमरोहा में मतदान को लेकर युवाओं भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी लाइन, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Fri, 26 Apr 2024 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Photo: Huge enthusiasm for voting in Amroha, long lines at booths
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

अमरोहा लोकसभा सीट पर शुक्रवार को उत्साह के साथ मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, नौगांवा सादात व हापुड़ जिले की गढ़ विधानसभा के 17,16,641 मतदाता इसमें भाग ले रहे हैं। इस बार तीन प्रमुख दलों सहित कुल 12 प्रत्याशी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

Photo: Huge enthusiasm for voting in Amroha, long lines at booths
डीएम राजेश कुमार और एसपी अनुपम सिंह केंद्रों पर पहुंचे - फोटो : संवाद

लोकसभा क्षेत्र के 1486 बूथों पर मतदान चल रहा है। बृहस्पतिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच इन केंद्रों पर पहुंचाया गया था। सुबह नौ बजे तक 14.32 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान को लेकर नए वोटरों में उत्साह है। हसनपुर के मंगरौली में बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।

Photo: Huge enthusiasm for voting in Amroha, long lines at booths
अमरोहा के हसनपुर में मतदाता - फोटो : संवाद

डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदानकर्मियों से कहा कि केंद्र पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Photo: Huge enthusiasm for voting in Amroha, long lines at booths
गजरौला में मतदान के लिए लगी लाइन - फोटो : संवाद

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश जारी किया गया है। जिले के कोषागार व उपकोषागार के साथ-साथ सभी सरकारी, अर्धसरकारी, निजी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इसे अवकाश के तौर न लें। घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट अवश्य डालें।

विज्ञापन
Photo: Huge enthusiasm for voting in Amroha, long lines at booths
चकफेरी में ईवीएम खराब - फोटो : संवाद

हसनपुर और मंडल धनौरा में भी सुबह छह बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बल लगाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed