फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल भी गुंडों के साथ: मोहम्मद शमी को धमकी देने वाले का IP एड्रेस देने से किया इनकार, बताई बेतुकी वजह

Mon, 12 May 2025 05:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 May 2025 05:39 PM IST
सार

 ई-मेल किसी राजपूत सिंधर नाम की आईडी से भेजे गए थे। इसमें बंगलूरू के रहने वाले किसी प्रभाकरा नाम के व्यक्ति के अलावा एक करोड़ रुपये का जिक्र भी किया गया था। मेल भेजने वाले ने लिखा था, ‘शमी हम तुम्हें जान से मार देंगे और बैग में पैक कर देंगे।

विज्ञापन
Google refuses to share IP address of person who sent threatening email to Mohammed Shami
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिये जान से मारने की धमकी देने के मामले में साइबर पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दअसल साइबर पुलिस ने गूगल से धमकी भरा मेले भेजने वाले का आईपी एड्रेस मांगा था। इस पर गूगल ने साफ इनकार कर दिया है। गूगल का कहना है कि उसके कुछ नियमों के मुताबिक वो ऐसा नहीं कर सकता है। बकायदा यह बातें गूगल ने लिखित में साइबर पुलिस को दी हैं। 

Google refuses to share IP address of person who sent threatening email to Mohammed Shami
मोहम्मद शमी। - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की ई-मेल आईडी पर चार और पांच मई को एक के बाद एक धमकी भरे दो ई-मेल भेजे गए थे। इसका खुलासा मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने किया था। ई-मेल किसी राजपूत सिंधर नाम की आईडी से भेजे गए थे। इसमें बंगलूरू के रहने वाले किसी प्रभाकरा नाम के व्यक्ति के अलावा एक करोड़ रुपये का जिक्र भी किया गया था। मेल भेजने वाले ने लिखा था, ‘शमी हम तुम्हें जान से मार देंगे और बैग में पैक कर देंगे।

Google refuses to share IP address of person who sent threatening email to Mohammed Shami
शमी - फोटो : ICC

भाई ने की पुलिस से शिकायत
मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने इस बात की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Google refuses to share IP address of person who sent threatening email to Mohammed Shami
शमी - फोटो : PTI

पुलिस को शक धमकी देने वाला दक्षिण भारत का 
जांच में सामने आया है कि जिस आईडी से शमी को धमकी भरे मेल भेजे गए हैं, उसी आईडी से 21 अप्रैल को बंगलूरू के दो कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह जानकारी मिलते ही बंगलूरू पुलिस से भी संपर्क किया था। इसी के सहारे जांच आगे बढ़ाई। शक है कि धमकी देने वाला दक्षिण भारत का रहने वाला है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने के लिए मेल का लिंक गूगल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय भेजा था। जिस पर गूगल ने मदद करने से साफ इनकार कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed