फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawandeep: 'भैया, प्लीज मेरे घर फोन कर दो...उन्हें नहीं पता मैं घायल हूं', दिल को चीर देंगी पवनदीप की ये बातें

Tue, 06 May 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 06 May 2025 06:58 PM IST
सार

एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पवनदीप को गंभीर हालत में स्ट्रेचर पर लादा जा रहा था। शरीर से खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रहे थे। मगर उनके होंठों पर बस एक ही बात थी, मेरे घर फोन कर दो… मेरे मम्मी-पापा को नहीं पता कि मेरे साथ क्या हुआ है।

विज्ञापन
After the accident singer Pawandeep Rajan asked ambulance driver to let him talk to his family
पवनदीप को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर ने बताई उस रात की कहानी - फोटो : अमर उजाला

भैया, मेरे घर फोन कर दो… उन्हें नहीं पता कि मैं हादसे में घायल हो गया हूं…। रविवार देर रात एंबुलेंस में तड़पते इंडियन आइडल 12 के विनर सिंगर पवनदीप राजन के मुंह से निकले ये शब्द एंबुलेंस चालक नितिन के दिल को भी चीर गए। उत्तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप रविवार रात नोएडा के लिए रवाना हुए थे। सफर सामान्य चल रहा था, लेकिन करीब ढाई बजे गजरौला के पास हाईवे पर एक खड़े कैंटर में उनकी कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पवनदीप, उनके ड्राइवर राहुल सिंह और दोस्त अजय मेहरा बुरी तरह घायल हो गए। 


 

After the accident singer Pawandeep Rajan asked ambulance driver to let him talk to his family
पवनदीप राजन - फोटो : फाइल फोटो

'मैं ठीक हूं, थोड़ा सा एक्सीडेंट हो गया है...आप घबराना मत'
एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पवनदीप को गंभीर हालत में स्ट्रेचर पर लादा जा रहा था। शरीर से खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रहे थे। मगर उनके होंठों पर बस एक ही बात थी, मेरे घर फोन कर दो… मेरे मम्मी-पापा को नहीं पता कि मेरे साथ क्या हुआ है। एंबुलेंस चालक ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और पवनदीप के परिवार से संपर्क कराया। जैसे ही मां-बाप की आवाज पवनदीप के कानों में पड़ी, उनके आंसू थम नहीं रहे थे। कांपती आवाज में उन्होंने बस इतना कहा कि मैं ठीक हूं, थोड़ा सा एक्सीडेंट हो गया है… आप घबराना मत। इसके बाद परिजन गजरौला पहुंचे और उन्होंने  पुलिस से जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ। पुलिस ने पवनदीप के माता-पिता को उनका गहने, अंगूठी और चेन सौंप दी। 

After the accident singer Pawandeep Rajan asked ambulance driver to let him talk to his family
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

पवनदीप के फेसबुक अकाउंट से फॉलोअर्स को शेयर किया संदेश
नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन की पांच मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क हादसा उस समय हो गया जब वह एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। शुरुआत में उनका ऑपरेशन पास के ही एक अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक बेहतर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें कई बड़े फ्रैक्चर और कुछ मामूली चोटें आई हैं। सोमवार का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए बहुत कठिन और कष्टकारी था। पूरे दिन वह भयंकर दर्द और बेहोशी से जूझते रहे। हालांकि, संपूर्ण जांच के बाद उन्हें लगभग सात बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और छह घंटे के बाद उनके कुछ प्रमुख फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दिया गया। वह फिलहाल आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में हैं। तीन या चार दिन के आराम के बाद उनकी बाकी फ्रैक्चर और चोटों के लिए फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। यह दुनिया भर के उनके सभी प्रशंसकों, परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद और समर्थन का ही परिणाम है कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं। पवनदीप को अपनी
प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया...।

विज्ञापन
विज्ञापन
After the accident singer Pawandeep Rajan asked ambulance driver to let him talk to his family
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए 
सिंगर पवनदीप राजन को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। हादसे में कार चालक राहुल सिंह की हालत भी थोड़ी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त पवनदीप ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि अजय पीछे की सीट पर थे। बताया गया है कि तेज रफ्तार कार का अगला हिस्सा गजरौला के पास सीओ ऑफिस के नजदीक खड़े एक कैंटर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और आगे बैठे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। 

विज्ञापन
After the accident singer Pawandeep Rajan asked ambulance driver to let him talk to his family
सड़क हादसे में घायल पवनदीप राजन - फोटो : संवाद

पुलिस ने बताया पवनदीप का ताजा हाल
हादसे की जानकारी मिलते ही पवनदीप के पिता सुरेश राजन, माता सरोज राजन और अन्य परिजन तत्काल गजरौला पहुंचे। यहां परिजनों ने पुलिस से बातचीत की और मौके का मुआयना करने के बाद डॉक्टरों से भी मुलाकात की। डॉक्टरों का कहना है कि पवनदीप की हालत अब स्थिर है, लेकिन कुछ दिनों तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि फिलहाल किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed