उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां उझारी कस्बे के एक मोहल्ले में युवक निकाह का झांसा देकर करीब एक साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी रिजवान ने जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले आरोपी शादी की बात करने पर बहाने बनाकर बात को टाल देता। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवती के जज्बात ही नहीं आबरू से भी खेला: निकाह का वादा कर बनाता रहा संबंध, हर बार बहाने बनाए, फिर आई ये तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन