न्यायिक कर्मी राशिद हुसैन की हत्या के मुख्य आरोपी कलीम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, अज्ञात आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। रविवार दोपहर अमरोहा के मोहल्ला नल के रहने वाले राशिद अपनी पत्नी रुखसार, भतीजे सलमान व अपने तीन बच्चों (दो बेटे, एक बेटी) के साथ कार से रिश्तेदारी में मुरादाबाद के गांव पट्टी जा रहे थे।
अमरोहा: न्यायिक कर्मी के मुख्य हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम, बाइक सवारों ने पत्नी के सामने पीटकर ली थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:32 PM IST
सार
न्यायिक कर्मी राशिद हुसैन के मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अभी तक अज्ञात लोगों की पहचान नहीं करा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन