फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी बोले : 2025 के महाकुंभ में दुनिया देखेगी भारत का सांस्कृतिक वैभव, किसी भी श्रद्धालु को न हो परेशानी

Wed, 27 Dec 2023 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 08:41 PM IST
सार

प्रयागराज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सर्व प्रथम वीआईपी घाट पर मां गंगा का पूजन किया। उसके बाद वह संगम नोज पहुंचे, जहां उन्होंने मेलाधिकारी के साथ मेले की तैयारी का पूरा जायजा लिया। वहां से मुख्यमंत्री किला घाट पर बने पक्के घाट का निरीक्षण कर किले के अंदर भी तैयारियों को देखा।

विज्ञापन
world will see the cultural splendor of India in the Mahakumbh of 2025, no devotee should face any problem
प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश देते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संगमनगरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ संगम तट पर महाकुंभ और माघ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ को यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया है। 2025 के महाकुंभ से दुनिया भर की अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं। संसार के समक्ष अपने को भारत के नए प्रतीक चिह्न के रूप में प्रस्तुत करने का यह एक स्वर्णिम अवसर है। आगामी कुंभ में दुनिया भारत का सांस्कृतिक वैभव देखगी।



संगम नोज पर किया मां गंगा का पूजन
प्रयागराज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सर्व प्रथम वीआईपी घाट पर मां गंगा का पूजन किया। उसके बाद वह संगम नोज पहुंचे, जहां उन्होंने मेलाधिकारी के साथ मेले की तैयारी का पूरा जायजा लिया। वहां से मुख्यमंत्री किला घाट पर बने पक्के घाट का निरीक्षण कर किले के अंदर भी तैयारियों को देखा। इसके बाद वह किला घाट, दशाश्वमेघ घाट के निर्माण कार्य एवं अक्षयवट, पातालपुरी व सरस्वती कूप कॉरिडोर आदि के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

world will see the cultural splendor of India in the Mahakumbh of 2025, no devotee should face any problem
प्रयागराज में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

माघ मेले को महाकुंभ के पूर्वाभ्यास के तौर पर लें
माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे महाकुंभ के पूर्वाभ्यास के तौर पर लें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता, सांस्कृतिक समृद्धि एवं पर्यटन की सुविधाओं को प्रदर्शित करते हुए हम इस बार के महाकुंभ को और दिव्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन के दौरान स्वच्छता के मानक गढ़ें और इस बात का ध्यान रखें की मेला में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग ना होने पाए। इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग करते हुए श्रद्धालुओं को जागरुक करें।

world will see the cultural splendor of India in the Mahakumbh of 2025, no devotee should face any problem
संगम तट पर श्री बड़े हनुमानजी का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में महंत बलवीर गिरि। - फोटो : अमर उजाला।

एआई और ड्रोन तकीक से भीड़ करें नियंत्रित
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ और माघ मेला के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके भीड़ नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि साधु-संतों और कल्पवासियों को समुचित व्यवस्था मिले। साथ ही किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न होने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों को दुरुस्त करने के साथ बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि महाकुंभ और माघ मेला के दौरान स्थानीय कलाकारों के कला-शिल्प की बिक्री के लिए प्रदर्शनी लगाएं। इससे कलाकारों की आजीविका में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
world will see the cultural splendor of India in the Mahakumbh of 2025, no devotee should face any problem
संगम तट पर श्री बड़े हनुमानजी की पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

पांटून कार्यशाला का लिया निर्णय
पांटून फेब्रीकेशन के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड मैदान में स्थित पांटून कार्यशाला पहुंचे। साथ में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
world will see the cultural splendor of India in the Mahakumbh of 2025, no devotee should face any problem
माघ मेले और कुंभ के कार्यों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ के कार्यों की समीक्षा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed