फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ की पत्नी जैनब का घर पुलिस ने किया कुर्क, हटवा में मुनादी कराकर की गई कार्रवाई

Sun, 03 Dec 2023 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशरफ की पत्नी फरार है। हाल ही में जैनब सहित उसके घर वालों पर वक्फ की प्रॉपर्टी बेचने को लेकर मुकदमा  दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police attached the house of Ashraf's wife Zainab
अशरफ की पत्नी जैनब के घर को पुलिस ने किया कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।

उमेश पाल हत्याकांड में रविवार को लगातार दूसरे दिन कुर्की की कार्रवाई की गई। नौ महीने से फरार चल रही माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के घर को कुर्क कर दिया गया। यह मकान पूरामुफ्ती में सल्लाहपुर के अकबरपुर स्थित वक्फ की संपत्ति पर बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान मकान में घरेलू सामान भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।



पुलिस टीम दोपहर बाद अकबरपुर स्थित इस मकान पर पहुंची। करीब 600 वर्ग गज भूमि पर इस आलीशान मकान का निर्माण किया गया था। एक मंजिल के इस मकान में सिर्फ एक घरेलू नौकर रहता था जो पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। मकान के अगले हिस्से में नौ दुकानें भी बनवाई गई थीं, जिन्हें खाली कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने भीतर तलाशी ली जिसमें सोफा, बेड, आलमारी, टीवी समेत अन्य घरेलू सामान व एक इलेक्ट्रॉनिक लॉकर भी मिला। सारा सामान जब्त करते हुए पुलिस ने मुनादी कराई और फिर मकान को कुर्क कर दिया। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि मकान को कोर्ट के आदेश पर कुर्क किया गया है।

Umesh Pal murder case: Police attached the house of Ashraf's wife Zainab
अशरफ की पत्नी जैनब के घर को पुलिस ने किया कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।

पैतृक घर ढहाए जाने के बाद से बनाया था ठिकाना

वक्फ की जमीन पर बना जो मकान रविवार को कुर्क किया गया, उसे जैनब ने काफी समय पहले से ही ठिकाना बनाया हुआ था। इस मकान में उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक जैनब रही। मुकदमे में नाम आने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2020 में अतीक-अशरफ का चकिया स्थित पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद जैनब काफी दिनाें तक हटवा गांव स्थित अपने मायके में रही थी।

उसके हटवा गांव में रहने के दौरान कई बार पुलिस ने फरार चल रहे अशरफ की तलाश में वहां दबिश दी। सितंबर 2020 में विकास प्राधिकरण ने उसके भाई जैद मास्टर के हटवा स्थित मकान को भी ढहा दिया। 600 वर्ग गज जमीन में बने इस आलीशान मकान पर बुलडोजर चलवा दिया गया। इसके बाद जैनब रिश्तेदारों व करीबियों के घर में रही। एक साल पहले उसने पूरामुफ्ती के अकबरपुर, सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति पर बने एक मकान को अपना ठिकाना बना लिया था।

Umesh Pal murder case: Police attached the house of Ashraf's wife Zainab
अशरफ की पत्नी जैनब के घर को पुलिस ने किया कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।

वक्फ संपत्ति कब्जाने, बेचने में भी है नामजद

जैनब वक्फ की 50 करोड़ की संपत्ति कब्जाने व बेचने में भी अपने दो भाइयों व चार अन्य संग नामजद है। इनमें वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली असियम व उसकी बीवी जिन्नत भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुतवल्ली ने ही जैद मास्टर के कहने पर जैनब को यह मकान रहने के लिए दिलवाया था। मुतवल्ली जैद मास्टर का बेहद करीबी है। जैद व उसके भाई सद्दाम की मदद से ही उसने वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर इसे बेचा था। जैद मास्टर जैनब के सात भाइयाें में से सबसे बड़ा है और कौशाम्बी स्थित इंटर कॉलेज में प्रवक्ता है। उसके दो भाई कमर व फैजी सऊदी अरब में रहते हैं। जैनब उर्फ रूबी उसकी पांच बहनों में से तीसरे नंबर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police attached the house of Ashraf's wife Zainab
अशरफ की पत्नी जैनब के घर की कुर्की करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

शाइस्ता की 200 वर्ग गज जमीन होगी कुर्क

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चले रहे सभी छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इनमें गुड्डू मुस्लिम, साबिर व जैनब पर कार्रवाई हो गई है। अब शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी व अरमान पर कार्रवाई होनी है। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही शाइस्ता के नाम पर खरीदी गई 200 वर्ग गज जमीन का पुलिस ने पता लगाया है। शाहगंज स्थित इसी जमीन को कुर्क करने की तैयारी है। आयशा के मेरठ स्थित मकान को कुर्क किया जाएगा। जबकि अरमान की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police attached the house of Ashraf's wife Zainab
सल्लाहपुर पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा कर्मियों की दिनदहाड़े गोली मारकर 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा असद के साथ ही गुड्डू मुस्लिम, गुलाम हसन, साबिर और अरमान भी नजर आए थे। असद और गुलाम हसन को पुलिस ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था। गुड्डू मुस्लिम, अरमान और अरमान फरार चल रहे हैं। तीनों के ऊपर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed