फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश भर में सामाजिक समरसता का जन आंदोलन खड़ा करेगी विहिप

Mon, 03 Feb 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Feb 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
VHP will create mass movement of social harmony across the country
vishva hindu parishad - फोटो : प्रयागराज

छूआछूत खत्म करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से अब देश भर में सामाजिक समरसता का विशाल जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान विहिप की ओर से एक मई से 31 मार्च 2021 तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। छूआछूत  हटाने के लिए समरसता यात्रा, सह भोज एवं कन्या पूजन आदि के कार्यक्रम देश भर में किए जाएंगे। यह रणनीति रविवार को विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में अखिल भारतीय सामाजिक समरसता कार्यक्रम में बनी।

VHP will create mass movement of social harmony across the country
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media

इस तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन अंतिम सत्र में विहिप महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे ने कहा कि पूरे देश में इस वर्ष सामाजिक समरसता के लिए अनेकों कार्यक्रम तय किए गए हैं। यूपी समेत देश में सवर्ण समाज के सामने प्रबोधन का कार्यक्रम किया जाएगा। एक मई से 31 मार्च 2021 तक विभिन्न जातियों, बिरादरी के मुखिया के सहयोग से सद्भावना बैठक, सम्मेलन, गोष्ठी के माध्यम से समरसता का विचार प्रसारित किया जाएगा।

VHP will create mass movement of social harmony across the country
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज

इस दौरान सह भोज एवं कन्या पूजन कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में अखिल भारतीय सामाजिक समरसता प्रमुख देवजी भाई रावत ने कहा कि सामाजिक समरसता की टोली दलित उत्पीड़न की सूचना पर न्याय दिलाने का करेगी। इसके पूर्व अखिल भारतीय वर्ग के दूसरे दिन रमेश जी पांडव ने डा. आंबेडकर के विविध पहलुओं पर चर्चा की। कहा कि उन्होंने 1924 से लेकर जीवन के अंत तक हिंदू समाज में  समरसता के भाव के लिए ही काम किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय समरसता के सहसंयोजक रविंद्र ने हिंदू समाज के सामने आने वाले खतरों का सामना करने के लिए सावधानियां और सुझाव रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VHP will create mass movement of social harmony across the country
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
गांव-गांव विहिप कराएगी सत्संग, आज शिविर में शामिल होंगे कोकजे

विहिप के माघ मेला शिविर में सोमवार को अखिल भारतीय सामाजिक समरसता और सत्संग विभाग के अखिल भारतीय स्तर वर्ग कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे भी शामिल होंगे। इस बीच विहिप शिविर में सत्संग विभाग के अखिल भारतीय स्तर का वर्ग रविवार को शुरू हुआ। इसमें देश भर से 350 जिला सत्संग प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। तय हुआ कि विहिप गांव-गांव में सत्संग करवाएगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सत्संग सहसंयोजक दादा वेदक ने कहा कि सत्संग के माध्यम से धर्मांतरण पर रोक लगाई जा सकती हैं। कार्यक्रम में अजय दास जी महाराज, आनंद जी हरबोला, अरविंद ,दिवाकर नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
VHP will create mass movement of social harmony across the country
आलोक कुमार, विहिप (फाइल फोटो)
प्रयागराज पहुंचे विहिप अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष कोकजे

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे रविवार रात प्रयागराज पहुंचे। वाराणसी से वह सीधे माघ मेला स्थित विहिप शिविर में गए। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके प्रयागराज आगमन की जानकारी विहिप के चुनिंदा पदाधिकारियों को ही थी। कुछ देर रुकने के बाद वह सीधे विहिप प्रांत कार्यालय केसर भवन पहुंच गए। उन्होंने विहिप पदाधिकारियों से शिविर में चले रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्हें विहिप पदाधिकारियों ने केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल कमेटी, संत सम्मेलन में पास हुए प्रस्ताव के बारे में बताया। इसके अलावा शिविर में चल रही अन्य सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। कोकजे अब सोमवार को विहिप शिविर में आयोजित सत्संग वर्ग और समरसता अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में शामिल होेंगे। उनका सोमवार को ही वापस जाने का कार्यक्रम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed