फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा की पिटाई से फूटा अधेड़ का सिर, भीड़ ने घेरा थाना

Mon, 03 Feb 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly head beaten up by police officer, mob surrounded police station
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

शाहगंज में दरोगा की पिटाई से अधेड़ का सिर फूटने के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित घर व मोहल्ले के लोगों ने थाना घेर लिया। इस दौरान वहां रखे गमले तोड़ने के साथ ही दरोगा से अभद्रता भी की गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। पीड़ित के परिजनों ने तहरीर देकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है। 

Elderly head beaten up by police officer, mob surrounded police station
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

कादिर बख्श(55) शाहगंज के कुल्हन टोला के रहने वाले हैं। 15 साल पहले तक वह सऊदी में रहकर काम करते थे लेकिन तबीयत खराब रहने के कारण वह यहीं रहने लगे। शाहंगज थाने के पास ही स्थित मछलीमंडी में हर रविवार को कबूतरमंडी लगती है। कादिर का कहना है कि वह रविवार शाम 4.30 बजे के करीब मछली मंडी स्थित चाय की दुकान पर थे। आरोप है कि साप्ताहिक बाजार होने के कारण वहां भीड़ ज्यादा थी।

Elderly head beaten up by police officer, mob surrounded police station
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

इसी दौरान शाहगंज थाने में तैनात दरोगा सुभाष सिंह यादव वहां पहुंचा और लाठियां पटकने लगा। इसी दौरान उन्हें देखकर गालियां देने लगा और विरोध पर पीट दिया। जिससे उनका सिर फूट गया और चेहरे पर भी चोट आई। इसके बाद थाने खींच ले गया। उधर घटना की जानकारी पर कादिर के परिजन व मोहल्ले के लोग भी थाने पहुंच गए और उन्हें लहुलुहान देख आक्रोशित हो उठे। साथ ही थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान थाने में रखे गमले भी तोड़ दिए गए। यही नहीं दरोगा के साथ भी झड़प की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly head beaten up by police officer, mob surrounded police station
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
थाने के बाहर सैकड़ों लोगों के जमा होने की खबर मिली तो पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में कोतवाली, खुल्दाबाद, करेली, कैंट, शिवकुटी, सिविल लाइंस की फोर्स लेकर सीओ कर्नलगंज सत्येंद्र तिवारी पहुंच गए। जिसके बाद बहुत समझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। भुक्तभोगी के परिजनों ने बताया कि दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर मामले में शाहगंज पुलिस का कहना है कि चोट पिटाई से नहीं बल्कि भागते वक्त गिरने से आई। इस बारे में जब सीओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोटिल व्यक्ति के परिजन पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने शिकायत की है, जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Elderly head beaten up by police officer, mob surrounded police station
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
prayagraj news
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed