फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में बोले शहरी, ऐसी बंदी कभी नहीं देखी 

Sun, 22 Mar 2020 11:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Urban said in Prayagraj, never seen such a prisoner
coronavirus संक्रमण के जनता कर्फ्यू के दौरान प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए संगमनगरी भी एकजुट दिखी। तमाम विरोध और राजनीनिक बंदी देखने वाले लोगों का बस यही कहना था कि रविवार जैसी बंदी कभी नहीं देखी। बड़े-बुजुर्गों को भी याद नहीं है कि कभी उनके बचपन या किशोरावस्था के दिनों में ऐसा सन्नाटा सड़कों पर पसरा रहा हो। सभी का कहना था कि ये कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुटता की मिसाल है।

Urban said in Prayagraj, never seen such a prisoner
coronavirus के मद्देनजर जनता कर्फ्यू के दौरान प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

जनता कर्फ्यू के समर्थन में सामाजिक, धार्मिक व व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों की एकजुटता का भी असर रविवार को सड़कों पर साफ दिखा। चाहे चौराहे हों या फिर तिराहे। रातोंरात हर जगह कोरोना वायरस के प्रति सजगता और पीएम मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू में हिस्सा लेने वाले होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर इस बात की गवाही देते रहे कि इस आपदा की घड़ी में शहर कितना जागरूक है।

Urban said in Prayagraj, never seen such a prisoner
coronavirus के मद्देनजर जनता कर्फ्यू दौरान प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

त्रिवेणी संगम संगम तट पर न स्नानार्थी पहुंचे न पंडे- पुरोहित। प्रयागवाल तीर्थपुरोहित सभा के राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि इस आपदा की रोकथाम के लिए पीएम की अपील पर संगम क्षेत्र में किसी भी तरह का कर्मकांड व अनुष्ठान नहीं कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urban said in Prayagraj, never seen such a prisoner
coronavirus के मद्देनजर जनता कर्फ्यू दौरान प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

सिविल लाइंस स्थित हल्दीराम भुजिया वाले के पास रहने वाले 78 वर्षीय मुकुल जायसवाल बताते हैं कि चाहे जितना भी प्रभावशाली व्यक्ति, नेता या संगठन का आह्वान रहा हो, लेकिन अब तक के अपने जीवन में उन्होंने ऐसी बंदी कभी नहीं देखी थी। बेनी बांध के नीचे संगम के किनारे भूखमुक्त भारत अभियान के तहत भैयाजी का दाल-भात भी लोगों को नहीं मिल सका।

इसी तरह जनता कर्फ्यू के दौरान आर्य समाज के सभी मंदिरों में रविवार को सत्संग नहीं हुआ। इस दौरान सिर्फ आर्य समाज के पुरोहित और सेवकों ने यज्ञ कर कोरोना माहामारी के नाश के लिए आहुति दी। 

विज्ञापन
Urban said in Prayagraj, never seen such a prisoner
prayagraj news - फोटो : prayagraj
गुरुद्वारा साध संगत अलोपीबाग में भी रविवार को गुरुवाणी और शबद-कीर्तन स्थगित कर दिया गया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मलकियत सिंह बाजवा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर गुरुद्वारे में अब अगली सूचना तक सारे कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। इसी तरह जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए व्यापारी, धार्मिक संगठनों की अपीलें, उनका नेतृत्व भी काम आया।

नमामि गंगे के तहत गंगा विचार मंच, सिविल लाइंस व्यापार मंडल, प्रयाग व्यापार मंडल, प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, इरिगेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अलावा अन्य संगठनों ने एकजुटता का परिचय दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed