फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Result : सिविल सेवा परीक्षा में प्रयागराज के मेधावियों का परचम

Mon, 30 May 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 May 2022 11:13 PM IST
सार

जॉर्जटाउन की रहने वाली अंशुल सिंह, टैगोर टाउन के अतुलेश झा, बरौत हंडिया के विवेक तिवारी, एमएनएनआईटी की पूर्व छात्रा अंकिता मिश्रा सहित कई मेधावियों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में सफलता अर्जित की है।

विज्ञापन
UPSC Result: Prayagraj's meritorious tops in the Civil Services Examination
Prayagraj News : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अतुलेश झा। - फोटो : अमर उजाला।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2021 में प्रयागराज के मेधावियों ने परचम लहराया है। यहां से भी आधा दर्जन से अधिक मेधावियों ने सिविल सेवा में चयनित होकर संगम नगरी का मान बढ़ाया है। किसी ने पहले से नौकरी करते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की तो किसी ने नौकरी छोड़कर तैयारी की और सफलता अर्जित की। जॉर्जटाउन की रहने वाली अंशुल सिंह, टैगोर टाउन के अतुलेश झा, बरौत हंडिया के विवेक तिवारी, एमएनएनआईटी की पूर्व छात्रा अंकिता मिश्रा सहित कई मेधावियों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में सफलता अर्जित की है।



प्रोफेसर के पुत्र अतुलेश बने आईएएस
हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार झा के पुत्र अतुलेश झा को सिविल सेवा परीक्षा में 131वीं रैंक मिली है। बेटा आईएएस अफसर बनने जा रहा है, सो परिवार में खुशी की लहर है। अतुलेश ने बीएचएस से इंटर करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की।


वर्ष 2017 में उनका चयन असिस्टेंट कमाडेंड आईटीबीपी के पद पर हुआ, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और पांचवें प्रयास में आईएएस बनने का ख्वाब पूरा किया। सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था। अतुलेश मां मोहिनी झा इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है।

UPSC Result: Prayagraj's meritorious tops in the Civil Services Examination
Prayagraj News : सिविल सेवा में चयनित अंशुल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

नौकरी के साथ अंशुल ने की तैयारी, मिली सफलता
प्रयागराज की बेटी अंशुल सिंह को सिविल सेवा परीक्षा में 435वीं रैंक के साथ सफलता मिली है। आगरा के आरटीओ कपिलदेव सिंह की पुत्री अंशुल का चयन पीसीएस-2018 में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ था। इन दिनों वह प्रयागराज में ही तैनात हैं। अंशुल की मां सरोज सिंह गृहणी हैं। अंशुल ने बिशप जॉनसन मेन ब्रांच से इंटर की पढ़ाई की ओर स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। पीजी में उनका विषय भूगोल था और इसी विषय से उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी। अंशुल ने इविवि से फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा भी किया है। उन्हें चौथे प्रयास में यह सफलता मिली है।

UPSC Result: Prayagraj's meritorious tops in the Civil Services Examination
Prayagraj News : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित विवेक तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

पहले आईईएस और अब आईएएस में चयनित हुए विवेक
बरौत हंडिया के रहने वाले विवेक तिवारी ने 164वीं रैंक के साथ सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उन्होंने मेकेनिकल विषय के साथ परीक्षा दी। विवेक ने सेंट मेरी मीरजापुर से इंटर और केआईटी गाजियाबाद से बीटेक किया। वर्ष 2019 में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) में उनका चयन हुआ था। इन दिनों वह देहरादून में डिफेंस की इंजीनियरिंग शाखा में तैनात हैं। विवेक ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उनके पिता शंभूनाथ तिवारी व्यवसायी और मां विजय लक्ष्मी तिवारी गृहणी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Result: Prayagraj's meritorious tops in the Civil Services Examination
Prayagraj News : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अंकिता मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

एमएनएनआईटी के छात्र रहे विकास, अंकिता भी सफल
एमएनएनआईटी की पूर्व छात्रा अंकिता मिश्रा को भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिली है। उन्हें 169वीं रैंक प्राप्त हुई है। अंकिता ने वर्ष 2015 में एमएनएनआईटी से बीटेक किया था। उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है। अंकिता वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। वह लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने नौकरी के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता अर्जित की। एमएनएनआईटी के पूर्व छात्र विकास महतो को भी 110वीं रैंक के साथ सफलता मिली है। वह मूलत: बिहार के रहने वाले हैं।


मेधावियों की सलाह, रोज बनाएं लक्ष्य और पूरा करें
सिविल सेवा परीक्षा में चयनित मेधावियों की सलाह है कि परीक्षा की तैयारी के लिए रोज नया लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पूरा भी करें। सिविल सेवा में चयनित अतुलेश झा का मानना है कि सफलता के लिए सबसे पहले स्वयं का मूल्यांकन और सेलेबस की समझ जरूरी है। खुद के मूल्यांकन से जानें कि गलती कहां की और उसे सुधारें। सिविल सेवा में चयनित अंशुल का मानना है कि नौकरी के साथ भी परीक्षा की तैयारी की जा सकती है, इसके लिए रोज नियमित रूप से पढ़ें। लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पूरा करें। छुट्टियों पर ध्यान न दें, हर दिन तैयारी को आगे बढ़ाएं। सरकार की वेबसाइट जरूर देखें, ताकि जो भी पढ़े, वह ठोस हो। समय-समय पर रिवीजन भी करते रहें।

विज्ञापन
UPSC Result: Prayagraj's meritorious tops in the Civil Services Examination
UPSC - फोटो : Social Media

जीएस वर्ल्ड के रवि को 18वीं, सुनील को 22वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में जीएस वर्ल्ड से जुड़े छात्र रवि कुमार सिहाग को ऑल इंडिया 18वीं और सुनील धनवंता को 22वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनके साथ ही आनंद कुमार सिंह ने 206वीं और पवन कुमार ने 551वीं रैंक के साथ सफलता अर्जित की है। संस्थान के निदेशक नीरज का कहना है कि इस बार परिणाम में हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों ने अच्छी रैंक प्राप्त की है, जो हिंदी भाषी छात्रों के लिए एक अच्छा परिणाम है। उन्होंने संस्थान के चयनित अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।


फिर खाली रह गई इविवि के हॉस्टलों की झोली
सिविल सेवा परीक्षा में कभी इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों का डंका बजा करता था, लेकिन इस बार भी हॉस्टलों की झोली खाली रह गई। पिछले कुछ वर्षों से सिविल सेवा में इविवि के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के चयन का ग्राफ तेजी से गिरा है। हालांकि आने वाले दिनों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही। इविवि में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से डॉ. आंबेडकर सेंटर फॉर एक्सेलेंस खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के उन 31 चुनिंदा विश्वविद्यालयों में से एक हैं, जिसमें भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने यह सेंटर खोलने का निर्णय लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed