फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phaphamau Murder Case : हत्याकांड के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, 25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 29 May 2022 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 May 2022 07:33 PM IST
सार

रूदापुर गांव के मुबस्सिर अहमद (24) को घर लौटते वक्त गोलियों से भून दिया गया। उसकी स्कॉर्पियो को घेरकर फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। गोली लगने से उसके सगे भाई समेत दो अन्य भी जख्मी हुए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Phaphamau Murder Case: Bulldozer ran at the house of the accused in the murder case
Prayagraj News : पीडीए ने हत्याकांड के आरोपी जावेद का घर बुलडोजर से ढहाया। - फोटो : अमर उजाला।

फाफामऊ के रूदापुर में एक दिन पहले हुए हत्याकांड के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई हुई। तीन आरोपियों जैद, जावेद व खुर्शीद के घर पर बुलडोजर चलवाया गया। इस दौरान बाउंड्रीवाल, गेट ढहाने के साथ ही  बारजा भी तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस अफसर भी मौके पर मौजूद रहे।  




जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम रविवार दोपहर में रूदापुर गांव में पहुंची। इसमें एसडीएम ज्योति मौर्य और सीओ सोरांव सुधीर कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। खास बात यह है कि टीम के साथ बुलडोजर भी था जिसे देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। बुलडोजर लेकर अफसर हत्याकांड के मुख्य आरोपियों जैद, खुर्शीद और जावेद के घर के बाहर पहुंची।


इस दौरान आरोपियों के पिता व अन्य परिजन मिले। उनसे पूछताछ के बाद बुलडोजर से ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले मकान का गेट तोड़ा गया। इसके बाद बाउंड्रीवाल भी ढहा दिया गया। कुछ देर बाद बारजा भी तोड़ दिया गया। करीब दो घंटे तक ध्वस्तीकरण करने के बाद टीम वापस चली गई।
 

Phaphamau Murder Case: Bulldozer ran at the house of the accused in the murder case
Prayagraj News : हत्याकांड के आरोपी का पीडीए ने घर ढहाया। - फोटो : अमर उजाला।

फरार चारों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
उधर वारदात के दूसरे दिन भी आरोपियों का सुराग नहीं मिला। पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को इन चारों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि उनकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं। गौरतलब है कि हत्याकांड में खुर्शीद, जैद और जावेद के अलावा फैजू को नामजद किया गया है। यह चारों रूदापुर गांव के रहने वाले हैं।

Phaphamau Murder Case: Bulldozer ran at the house of the accused in the murder case
Prayagraj News : बदमाशों की गोलियों से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला।

स्कॉपियो घेरकर भून दिया था गोलियों से
रूदापुर गांव में एक दिन पहले यह घटना हुई थी। इसमें प्रॉपर्टी का काम करने वाले मुबस्सिर अहमद को गोलियों से भून दिया गया था। घर लौटते वक्त स्कार्पियो को घेरकर फायरिंग की गई थी। इसमें मुबस्सिर की मौत हो गई थी जबकि उसका सगा भाई मुदस्सिर और ममेरा भाई आकिब गोली लगने से जख्मी हो गए थे।


बता दें कि रूदापुर गांव के मुबस्सिर अहमद (24) को घर लौटते वक्त गोलियों से भून दिया गया। उसकी स्कॉर्पियो को घेरकर फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। गोली लगने से उसके सगे भाई समेत दो अन्य भी जख्मी हुए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को एक जमीन के विवाद में अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phaphamau Murder Case: Bulldozer ran at the house of the accused in the murder case
Prayagraj News : मुबस्सिर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था मुबस्सिर

मुबस्सिर पुत्र अतीक अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पिता का ईट-भट्ठा भी है, जिसमें वह और उसका भाई मुदस्सिर (26) हाथ बंटाया करते थे। शनिवार को दोनों भाई रोज की तरह भट्ठे पर ही गए थे। वहां से सुबह 11 बजे के करीब वह अपने मामा के लड़के आकिब (23) निवासी असरौली पुरामुफ्ती व दोस्त अदनान के साथ स्कार्पियो पर सवार होकर भट्ठे से लौट रहे थे। तभी सामने से आई सफारी गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सफारी से उतरे असलहाधारी युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Phaphamau Murder Case: Bulldozer ran at the house of the accused in the murder case
Prayagraj News : गोली लगने के बाद एसआरएन लाए गए घायल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

सफारी से पहुंचे थे बदमाश
उन्होंने स्कॉर्पियो को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसमें मुबस्सिर गोलियों से छलनी हो गया। उधर, मुदस्सिर व आकिब को भी गोलियां लगीं, जिससे वह जख्मी हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर घरवाले व पुलिस भी आ गई। सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed