बैंडबाजा, रोड लाइट और शाही ठाट बाट के साथ शुक्रवार की शाम महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारातों में देवी-देवताओं संग भूत-प्रेत बाराती बनकर निकले। डीजे पर तरह-तरह के वेश में सजे बारातियों का सड़कों पर नृत्य देखते बन रहा था। लोकनाथ, कटरा अलोपीबाग और खुल्दाबाद से निकली बारातों के पीछे पूरा मुहल्ला चल रहा था।
2 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लोकनाथ से निकली बारात में तरह-तरह के बैंड और लाइट के साथ रथों पर चौकियां सजाई गई थीं। गाजे बाजे के साथ निकली बारात में काली, दुर्गा, सरस्वती समेत हनुमान, गणेश व अन्य देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसी तरह शाम 6:30 बजे कटरा ट्यूबवेल के पास फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की मौजूदगी में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
3 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
बैंडबाजा के साथ निकली शोभायात्रा में रथों पर राम दरबार के अलावा शिव, गणेश, दुर्गा, काली की चौकियां हर किसी का मन मोह रही थीं। विभिनन मार्गों से होकर गुजरी बारात की झलक पाने के लिए कटरा में सड़कों की पटरियों से लेकर छतों, बारजों तक लोग खड़े रहे। रास्ते भर पुष्प वर्षा होती रही। इन शिव बारातों में आसपास के लोग देवी-देवता व भूत-प्रेत के वेश में नाचते-थिरकते रहे।
4 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इस दौरान बोलबम, ओम नम: शिवाय का उद्घोष हो रहा था। कटरा में 19वें महाशिवरात्रि महोत्,व केतहत शिव पूजा मानस समिति की ओर से निकाली गई इस बारात का संयोजन प्रमोद अरोरा मोदी, हंसराज तिवारी, मनोज अग्रवाल, विवेक जायसवाल दीपू, विनोद केसरवानी, अश्विनी, अतुल केशरवानी, मनोज भट्ट, किशन जायसवाल ने किया। समिति के अध्यक्ष उमेश केसरवानी, महामंत्री बृजराज तिवारी अन्नू व कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।