फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में यस बैंक के ग्राहकों में मचा हड़कंप, शाखाओं में लग रही है लंबी कतार

Sat, 07 Mar 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
There is a stir among Yes Bank customers in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होली के ठीक पहले आर्थिक संकट से यश बैंक के ग्राहकों में भय व्याप्त हो गया है और शुक्रवार को शाखाओं में सुबह ही कतार लग गई। सर्वर डाउन होने की वजह से दिन में पैसा नहीं मिला। इससे ग्राहकों की आशंका और बढ़ गई कि कहीं उनका पैसा डूब तो नहीं गया। हालांकि, सर्वर ठीक होने के बाद पैसा लेने के लिए देर रात तक ग्राहक पहुंचते रहे।

There is a stir among Yes Bank customers in Prayagraj
Yes Bank and SBI - फोटो : Yes Bank and SBI
आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक से कैश निकासी पर आरबीआई ने पाबंदी लगा दी है। एक महीने में अधिकतम 50 हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद यहां स्थित बैंक की तीनों शाखाओं के हजारों खाताधारक सकते में हैं।

कहीं लेनदेन पूरी तरह से बंद न हो जाए इस भय से सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग, थार्नहिल रोड तथा चौक स्थित तीनों शाखाओं में ग्राहकों का सुबह से ही पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। उनका डर और बढ़ गया जब शाखा में सर्वर डाउन होने का हवाला देते हुए बैंक कर्मियों ने किसी तरह के लेनदेन से इंकार कर दिया। इसे लेकर ग्राहकों में नाराजगी रही तथा कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
There is a stir among Yes Bank customers in Prayagraj
यस बैंक - फोटो : self

शाखाओं में इस तरह का माहौल पूरे दिन रहा और लोगों में आशंकाओं के साथ नाराजगी रही। थार्नहिल रोड शाखा पहुंचे अभिषेक माथुर का कहना था कि  उनकी पूरी कमाई इसी बैंक में है। वेतन भी यहीं आता है। ऐसे में पैसा नहीं मिलने से होली पूरी तरह से खराब हो जाएगी। सरदार पटेल मार्ग स्थित शाखा पहुंचे रोहित सिंह का कहना था कि  अब आखिर पैसा कहां रखा जाए। हालांकि, सर्वर ठीक होने के बाद शाखाओं से 50 हजार रुपये तक कैश दिए गए। इसकी सूचना मिलने पर कैश निकालने के लिए शाखाओं में ग्राहकों के पहुंचने का क्रम देर रात तक जारी रहा। ज्यादातर खाताधारकों ने अधिकतम राशि यानी, 50 हजार रुपये निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
There is a stir among Yes Bank customers in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एटीएम ब्लाक, चेकबुक न होने से बढ़ी परेशानी

यश बैंक के खाताधारकों की कई स्तर पर परेशानी बढ़ गई है। उनके एटीएम ब्लाक कर दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग भी नहीं कर पाए। इससे ग्राहकों की परेशानी और बढ़ गई है। मुश्किल यह कि शाखा पहुंचे कई खाताधारकों की यह शिकायत भी रही कि सिर्फ चेक से पैसा दिया जा रहा है। विड्राल से भी पैसा नहीं दिया गया। इसकी वजह से विपिन, शेखर आदि को बिना नकदी लिए ही वापस होना पड़ा। विपिन और शेखर का कहना था कि उन्होंने चेक का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है। ऐसे में चेकबुक अब ढूंढ़ना पड़ेगा।

विज्ञापन
There is a stir among Yes Bank customers in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सुरक्षा राशि पांच लाख होने से राहत

खाताधारकों में बैंक के बंद होने तथा पैसा डूबने की आशंका बनी रही लेकिन सुरक्षित राशि को लेेकर सरकार के नए फैसले से उनमें उम्मीद भी कायम है। जिनकी बैंक में पांच लाख रुपये से कम राशि जमा है उनमें राहत रही कि उनका पैसा नहीं डूबेगा। ग्राहकों का कहना था कि सरकार ने सुरक्षित राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। इसलिए इतना पैसा तो मिल ही जाएगा। हालांकि, वर्तमान नकदी संकट से उनमें निराशा और नाराजगी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed