फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः बुखार पीड़ितों में कोरोना का खौफ, चीन से लौटे 43 यात्रियों की जांच

Sat, 07 Mar 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Fear of Corona among fever victims
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चीन में महामारी बना कोरोना वायरस संक्रमण यहां बदले मौसम में खौफ का कारण बना है। सीएमओ की टीम ने शुक्रवार को चीन यात्रा कर वाया दिल्ली, मुबंई यहां आए 43 यात्रियों की जांच की गई।



14 दिन तक इन यात्रियों का हालचाल लिया जाएगा। वहीं अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, बुखार, छींक आने, सिर का भारी होने, भूख न लगने की शिकायत लेकर आने वालों की भीड़ बढ़ी है। विशेषज्ञ इन लक्षणों को बदले मौसम का प्रभाव बता रहे हैं, जबकि पीड़ित कोरोना की शंका में जांच कराने का अनुरोध कर रहे हैं। और तो और सोशल मीडिया पर कोरोना से बचाव को घरेलू नुख्से देने वालों की कमी नहीं है। 

Prayagraj: Fear of Corona among fever victims
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वरूपरानी अस्पताल में शुक्रवार को मेडिसिन के साथ नाक,कान और गला (ईएंडटी) विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी। बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित परीक्षण के दौरान यह पूछते रहे कि यह कोरोना तो नहीं हैं। कई लोगों ने रक्त जांच की जिद पकड़ ली। 

ईएंडटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के मुताबिक लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए। मरीजों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले।

Prayagraj: Fear of Corona among fever victims
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लोगों को संक्रमण से बचने के लिए मास्क या रूमाल लगाने की सलाह दी गई है। वहीं मेडिसिन विभाग की डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों ने शंका जताई पर लोगों का मर्ज मौसम जनित है। इस मौसम में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, गला खराब होने के साथ छींक आना आम बात है। लोगों को परामर्श और दवा के साथ पंखा-एसी न चलाने संग गुनगुना पानी पीने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: Fear of Corona among fever victims
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना से बचाव को दिया प्रशिक्षण

सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को फिजीशियन और लैब टेक्नीशियन को कोरोना जांच, परीक्षण के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकीय सेवा से जुड़े लोगों को कोरोना के लक्षणों को जानने और जांच के लिए रक्त नमूना लेने के दौरान सावधानी संबंधी सलाह दी गई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्चे देकर जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मास्क भी दिए जा रहे हैं। 
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि कोरोना जांच और पर्यवेक्षण को पांच रैपिड रिस्पांस टीमों के साथ करीब 50 चिकित्सकों और टेक्नीशियनों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण देने वालों में डॉ. एके मिश्रा और डॉ. अंशु टीम के साथ शामिल रहे। 

विज्ञापन
Prayagraj: Fear of Corona among fever victims
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दवा के थोक कारोबारियों ने बांटे 3000 से अधिक मास्क

थोक बाजार में मास्क का स्टाक समाप्त होने की खबर से विचलित शहरियों को थोक दवा विक्रेताओं ने राहत दी है। शुक्रवार इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे और महामंत्री परमजीत सिंह अन्य कारोबारियों के साथ बैठे, तभी एक स्टाकिस्ट के यहां मास्क की एक खेप पहुंच गई। निर्णय लिया गया कि दवा कारोबारी अब थोक में मास्क की बिक्री नहीं करेंगे। उपलब्ध मास्क लोगों को मुफ्त में दिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से मास्क की उपलब्धता पूछकर खरीदने आए लोगों को दुकानदारों ने एसोसिएशन की ओर से नि:शुल्क मास्क दिए गए। शाम छह बजे तक सामान्य, थ्री लेयर के साथ एन-95 मास्क भी वितरित किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed