फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने निकाली इन पदों के लिए नौकरियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Sun, 10 Mar 2019 10:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Mar 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Sarkari job Railway recruitment 2019 apply online for railway 1665 vacancy
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेलवे में एनटीपीसी, पैरामेडिकल के बाद अब लिपिक के विभिन्न पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जूनियर आशुलिपिक हिंदी, जूनियर आशुलिपिक अंग्रेजी, जूनियर अनुवादक, मुख्य विधि सहायक आदि के 1600 से ज्यादा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसकी भर्ती परीक्षा जून और जुलाई 2019 में प्रस्तावित है।
Sarkari job Railway recruitment 2019 apply online for railway 1665 vacancy
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन पदों के लिए 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट आवेदक आवेदन कर सकते हैं। अभी हाल ही में  रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश भर के सभी भर्ती बोर्ड के माध्यम से 1.30 लाख पदों पर भर्ती का एलान किया। इसमें एनटीपीसी, पैरा मेडिकल स्टाफ, लिपिक वर्गीय एवं अन्य एकल पद श्रेणी और लेवल वन पोस्ट श्रेणी में तकनीकी विभागों से संबंधित पद रहे। चरणबद्ध तरीके से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन रेलवे की ओर से लिए जाएंगे। 
Sarkari job Railway recruitment 2019 apply online for railway 1665 vacancy
इसकी शुरूआत एनटीपीसी के पदों से हुई। इसके बाद पैरामेडिकल के विभिन्न पदों के विज्ञापन निकाले गए। अब इसी कड़ी में लिपिक वर्गीय तथा एकाकी श्रेणी के पदों की रिक्तियां रेलवे ने निकाली हैं। देश भर के सभी भर्ती बोर्ड द्वारा 1665 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari job Railway recruitment 2019 apply online for railway 1665 vacancy
आवेदन की अंतिम तिथि सात अप्रैल 2019 निर्धारित की गई है। इसकी ऑन लाइन परीक्षा जून और जुलाई 2019 में प्रस्तावित है। आरआरबी इलाहाबाद के अधीन 126 नियुक्तियां भरी जाएंगी। 
विज्ञापन
Sarkari job Railway recruitment 2019 apply online for railway 1665 vacancy
फाइल फोटो
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक  जूनियर आशुलिपिक हिंदी, जूनियर आशुलिपिक अंग्रेजी, जूनियर अनुवादक, मुख्य विधि सहायक, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक, प्रधान कुक, फिंगर प्रिंट परीक्षक, फोटोग्राफर  आदि के पद शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed