फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां निकली बंपर भर्तियां, डिटेल पढ़िए और फॉर्म भरें

Wed, 06 Mar 2019 10:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
ssc invited application for Junior Secretariat Assistant and other posts in CHSL
delhi job mela - फोटो : अमर उजाला
अगर आपने 12वीं पास की है, और नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) 2018 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलेगी। सीएचएसएल के लिए मांगे गए आवेदन में पहली बार एसएससी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण देने की घोषणा की है। 
ssc invited application for Junior Secretariat Assistant and other posts in CHSL
अभ्यर्थी पांच अप्रैल 2019 तक ऑनलाइन आवेदन और सात अप्रैल तक शुल्क जमा कर सकते हैं। सीएचएसएल में चयनित अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी क्लर्क के पद पर नियुक्त होंगे। आयोग की ओर से मांगे गए पदों में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट या छंटनी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-वन के पद शामिल हैं। 
ssc invited application for Junior Secretariat Assistant and other posts in CHSL
फाइल फोटो - फोटो : pti
सीएचएसएल 2018 के लगभग चार हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। सीएचएसएल के पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। आयोग ने डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता 12वीं विज्ञान रखी है। आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में होगी परीक्षा

ssc invited application for Junior Secretariat Assistant and other posts in CHSL
फाइल फोटो
एसएससी की ओर से सीएचएसएल 2018 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दो परीक्षाएं होंगी। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक से 26 जून 2019 के बीच होगी। दूसरे चरण की लिखित परीक्षा 29 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

ssc invited application for Junior Secretariat Assistant and other posts in CHSL
फाइल फोटो
सामान्य, ओबीसी के लिए 100 रुपये, महिला उम्मीदवार, एससी-एसटी और दिव्यांग के लिए कोई शुल्क नहीं है।
महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन शुरू पांच मार्च
-आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल
-आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल
-सीएचएसएल टियर-वन ऑनलाइन परीक्षा एक से 26 जून 2019 के बीच
-सीएचएसएल टियर-टू की लिखित परीक्षा 29 सितंबर 2019
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed