अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की पांच अक्तूबर को होने वाली षोडशी पर एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट निरंजनी अखाड़ा खर्च करेगा। पंच परमेश्वरों ने षोडशी के इस बजट के लिए सहमति दे दी है। महंत की षोडशी, श्रद्धांजलि सभा, पट्टाभिषेक, दान, भंडारा और दक्षिणा पर आने वाले इस खर्च को बाघंबरी गद्दी मठ वहन करेगा।
इसके लिए शाही इंतजाम किए जा रहे हैं। मठ में षोडशी भंडारे में आमंत्रित दस हजार से अधिक लोगों के भोज के लिए रविवार को 60 से अधिक हलवाई लगा दिए गए। संतों, अनुयायियों को विविध व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ ही पट्टाभिषेक के लिए भव्य पंडाल का निर्माण आरंभ हो गया है।
2 of 6
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही है महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में हुए मौत के 16वें दिन पांच अक्तूबर को षोडशी पर बाघंबरी मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन,पूजा पाठ होगा। इस मौके पर तेरहों अखाड़ों के महांडलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत और देश भर से शीर्ष संत शामिल होंगे। महंत नरेंद्र गिरि की षोडशी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
3 of 6
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
मठ के वेद विद्यालय परिसर में भव्य पंडाल निर्माण आरंभ हो गया। वहीं तहर-तरह के व्यंजनों के लिए स्वाद के लिए मशहूर हलवाइयों की टीम भी लगा दी गई। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ सचिव और हरिद्वार स्थित मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने षोडशी की तैयारियों की कमान खुद अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के षोडशी संस्कार में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए हर स्तर पर प्रबंधों को पुख्ता किया जा रहा है।
4 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने फिर मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
खीर, कई तरह की पूरियां, मेवे के अलावा खोवा और पनीर के बने व्यंजन तैयार कराए जा रहे हैं। मिठाई और खास्ता नमकीन की भी कई बैराइटी इसमें शामिल रहेगी। मठ परिसर में श्रद्धांजलि सभा और पट्टाभिषेक के लिए भव्य पंडाल का भी निर्माण तेज कर दिया गया है।
5 of 6
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी।
- फोटो : प्रयागराज
गुर्दड़ अखाड़े के संन्यासी लेंगे 16वीं का दान, मोक्ष की करेंगे कामना
महंत नरेंद्र गिरि की 16वीं यानी षोडशी पर हरिद्वार के गुर्दड़ अखाड़े के संन्यासी मृत्यु पर्यंत दिए जाने वाले दान को ग्रहण करेंगे। इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। इन संन्यासियों को वह हर वस्तु दान की जाएगी, जो महंत नरेंद्र गिरि को पसंद थीं। इसमें सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन, भगवा वस्त्र, छाता, छड़ी, आसनी, खड़ाऊं समेत 16 वस्तुएं शामिल होंगी। इन संतों को दक्षिणा भी दी जाएगी।