आपदा घोषित होने और स्कूल-कॉलेज बंद किए जाने के बाद कोरोना वायरस के खौफ से लोग सहम गए हैं। हर तरफ दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। डर इस तरह पैदा हुआ है कि घरों से निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से भी लोग परहेज करने लगे हैं।
सघन बाजार वाले इलाकों में हमेशा भीड़ से पैक रहने वाली सड़कें खाली नजर आने लगीं, तो पार्कों में भी आवाजाही कम हो गई। यानी, हर तरफ कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। शनिवार की शाम इसका असर चौक, कटरा समेत कई इलाकों में साफ दिखा।
2 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
शनिवार की शाम कोरोना वायरस के असर की पड़ताल करने निकली अमर उजाला टीम ने संगमनगरी के पुराने बाजारों से लेकर मॉल व बिग बाजार तक की खाक छानी। निरंजन सिनेमा से लेकर जानसेनगंज, घंटाघर तक वाली रोड पर शाम छह बजे तक जहां हर रोज पैदल गुजरना मुश्किल होता था, वहीं इस दिन सड़कें पूरी तरह खाली रहीं। इक्का-दुक्का बाइक व कुछ लोग ही सड़कों पर गुजरते दिखे।
3 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
न कहीं जाम न आगे बढ़ने, निकलने की जद्दोजहद। जवाहर स्क्वायर मार्केट में भी सन्नाटा पसरा रहा। इस गली के युवा व्यवसायी विवेक गुलाटी बताते हैं कि पिछले दो दिन से भीड़ कम आ रही है, लेकिन इस रोज कुछ ज्यादा ही असर पड़ गया। पूरे जवाहर स्क्वायर मार्केट में कहीं भी रौनक नहीं थी। लोकनाथ चौराहा भी उदासी की चादर ओढ़े ठहरा नजर आया।
4 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
यहां भी न तो ठेेले वालों के शोर सुनाई दे रहे थे न ही वाहनों केआड़े-तिरछे खड़े होने से जगह-जगह जाम में फंसे लोग। बजाजापट्टी मार्केट हो या कोतवाली रोड या फिर बहादुरगंज वाली सड़क, हर तरफ एक जैसा खालीपन बना रहा। प्रयाग सराफा मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बताते हैं कि कोरोना वायरस केचलते स्कूल-कॉलेजों में लगातार 10 दिन की छुट्टी के चलते भी लोगों में डर अधिक पैदा हो गया है।
5 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इस वजह से घरों से निकलने से लोग बच रहे हैं। बहुत जरूरी न होने पर बच्चों, महिलाओं को घरों से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। कटरा की सड़कों पर भी कमोवेश ऐसा ही माहौल रहा। राजेश सिंह ने बताया कि हर तरफ कोरोना के डर के ही चर्चे हो रहे हैं। वायरस की चपेट में आने की डर से लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इसी तरह बिग बाजार में भी भीड़ आधा से कम हो गई। एफबीबी मॉल के अलावा अन्य मॉल में भी पहले की अपेक्षा इस दिन भीड़ आधा से भी कम रही।