राजूपाल हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई टीम फरार चल रहे खालिद अजीम उर्फ मो. अशरफ के घर नोटिस चस्पा करने पहुंची। खुल्दाबाद पुलिस के साथ पहुुंची टीम ने उसके घर व कार्यालय के साथ कई अन्य स्थानों पर भी नोटिस चस्पा करने के साथ मुनादी भी करवाई।
राजू पाल हत्याकांडः सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई अशरफ के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस
जिसने अतीक व उसके भाई अशरफ के अलावा रंजीत पाल, आबिद, फरहान अहमद, इसरार अहमद, जावेद, गुलफुल उर्फ रफीक अहमद, गुलहसन व अब्दुल कवि को आरोपी बनाया है। इससे पहले इस मामले में सीबीसीआईडी व उससे पहले पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया था।
अशरफ मामले मेें लंबे समय से फरार चल रहा है। काफी प्रयासों के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर सीबीआई कोर्ट से अशरफ के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए अर्जी दी गई। सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को सीबीआई इंस्पेक्टर संदीप गौतम, इंस्पेक्टर आरए शुक्ला व उनकी टीम अशरफ के खुल्दाबाद स्थित आवास पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया।
इसके बाद चकिया स्थित कार्यालय, मरकरी चौराहा, बैरियर तिराहा, करेली के मस्तान मार्केट में नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी कराई। इस दौरान खुल्दाबाद प्रभारी विनीत सिंंह भी मय फोर्स मौजूद रहे।